UPSC Prelims 2026: किसी भी वक्त जारी हो सकता है एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

UPSC Prelims 2026: किसी भी वक्त जारी हो सकता है एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

UPSC Prelims Admit Card 2026: आईएएस और आईपीएस बनने का सपना देख रहे देश के लाखों युवाओं का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन मानी जाने वाली सिविल सेवा एंट्रेंस एग्जाम 2026 (CSE Prelims 2026) का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी हो सकता है। जो कैंडिडेट्स अपने एग्जाम सेंटर और सिटी की डिटेल जानने का इंतजार कर रहे हैं वो, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

UPSC CSE Prelims admit card link

कब तक आ सकता है एडमिट कार्ड

पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो संघ लोक सेवा आयोग आमतौर पर परीक्षा की तारीख से 10 से 15 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर देता है। पिछले साल परीक्षा 25 मई को आयोजित की गई थी और हॉल टिकट 14 मई को जारी किए गए थे। इस साल यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 24 मई, 2026 को होने जा रही है। इस हिसाब से उम्मीद जताई जा रही है कि, आयोग किसी भी वक्त एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव कर सकता है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि, वे अपने लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें और वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

एग्जाम सेंटर पर साथ होने चाहिए ये दस्तावेज

परीक्षा वाले दिन एग्जाम सेंटर पर एंट्री पाने के लिए एडमिट कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह आपकी पहचान का प्रमाण भी होता है। बिना इसके किसी भी परिस्थिति में परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। इस ई एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम रोल नंबर परीक्षा केंद्र का पूरा पता और रिपोर्टिंग टाइम जैसी अहम जानकारियां दर्ज होंगी।

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं:

  • सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद अपनी जन्म तिथि और कैप्चा कोड सही सही भरें।
  • सारी डिटेल्स सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • भविष्य और परीक्षा के दिन के लिए इसे डाउनलोड करें और इसका एक साफ प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम सेंटर पर रिपोर्टिंग टाइम और बाकी जरूरी दिशा निर्देशों के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद ध्यान से पढ़ें। किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in समय-समय पर चेक करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *