मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के बाहर मंगलवार को ऑटो और टोटो चालकों ने अवैध पर्ची काटने के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। स्टेशन रोड की मुख्य सड़क को करीब आधे घंटे जाम कर दिया। गौतम बुद्ध द्वार के पास नारेबाजी करते हुए प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में चालक शामिल हुए। उनका आरोप है कि स्टेशन के बाहर अवैध रूप से पर्ची काटी जा रही है। पैसे नहीं देने पर वेंडर गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। इसको लेकर लंबे समय से शिकायत की जा रही थी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। जबरन वसूली से परेशान हैं चालक ऑटो यूनियन के सचिव मोहम्मद इलियास ने कहा कि पिछले एक महीने से लगातार शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्टैंड के बाहर सड़क पर ही पर्ची काटी जा रही है। पैसे नहीं देने पर चालकों के साथ मारपीट की जाती है। विरोध करने पर वेंडर दबंगई दिखाते हैं। अगर अवैध पर्ची काटने की व्यवस्था बंद नहीं की गई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। पुलिस मौके पर पहुंची सड़क जाम की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे चालकों को समझाने का प्रयास किया। जाम के कारण स्टेशन रोड पर करीब आधे घंटे यातायात प्रभावित रहा। वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के बाहर मंगलवार को ऑटो और टोटो चालकों ने अवैध पर्ची काटने के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। स्टेशन रोड की मुख्य सड़क को करीब आधे घंटे जाम कर दिया। गौतम बुद्ध द्वार के पास नारेबाजी करते हुए प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में चालक शामिल हुए। उनका आरोप है कि स्टेशन के बाहर अवैध रूप से पर्ची काटी जा रही है। पैसे नहीं देने पर वेंडर गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। इसको लेकर लंबे समय से शिकायत की जा रही थी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। जबरन वसूली से परेशान हैं चालक ऑटो यूनियन के सचिव मोहम्मद इलियास ने कहा कि पिछले एक महीने से लगातार शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्टैंड के बाहर सड़क पर ही पर्ची काटी जा रही है। पैसे नहीं देने पर चालकों के साथ मारपीट की जाती है। विरोध करने पर वेंडर दबंगई दिखाते हैं। अगर अवैध पर्ची काटने की व्यवस्था बंद नहीं की गई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। पुलिस मौके पर पहुंची सड़क जाम की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे चालकों को समझाने का प्रयास किया। जाम के कारण स्टेशन रोड पर करीब आधे घंटे यातायात प्रभावित रहा। वाहनों की लंबी कतारें लग गई।


