UPI वाले सावधान! अगर 90 दिनों तक ATM इस्तेमाल नहीं किया तो हो सकता है लाखों का नुकसान

UPI वाले सावधान! अगर 90 दिनों तक ATM इस्तेमाल नहीं किया तो हो सकता है लाखों का नुकसान

Debit Card 90 Days Rule: जब से ऑनलाइन पेमेंट का जमाना आया है, तब से लोगों ने ATM का इस्तेमाल करना काफी ज्यादा कम कर दिया है। UPI के आने से पहले लोग घंटों ATM के बाहर खड़े होकर पैसे निकालते थे, वहीं अब ये कार्ड घर के किसी कोने में पड़े रहते हैं क्योंकि सारा काम फोन से हो जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें डेबिट कार्ड के इस्तेमाल से होने वाले फायदों के बारे में बताया जा रहा है। वीडियो में बताया गया है कि अगर आप इनका इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो इससे आपके परिवार को बुरे वक्त में कितना नुकसान हो सकता है। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

डेबिट कार्ड का छिपा हुआ इंश्योरेंस (Hidden Debit Card Insurance)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के ksbankers चैनल पर करिश्मा सिंह ने एक वीडियो शेयर कर लोगों को जागरूक करते हुए बताया है कि हर डेबिट कार्ड चाहे वह Visa हो, RuPay हो या MasterCard सभी के साथ बैंक एक्सीडेंटल इंश्योरेंस देता है। यह कोई छोटा मोटा अमाउंट नहीं, बल्कि यह 2 लाख से लेकर कई लाख रुपये तक का कवर होता है।

क्यों जरूरी है कार्ड को इस्तेमाल करना (Why Card Usage is Mandatory)

बैंक में काम करने वाली करिश्मा के अनुसार, अगर आप अपने कार्ड का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो यह इंश्योरेंस बेकार हो जाता है। बैंक का नियम यह है कि अगर किसी के साथ कोई अनहोनी हो जाती है, तो क्लेम तभी मिलता है जब उस कार्ड का इस्तेमाल हादसे से पिछले 90 दिनों के अंदर किया गया हो। अगर आपने 3 महीने से कार्ड छुआ तक नहीं है, तो इंश्योरेंस कंपनी क्लेम रिजेक्ट कर देगी। इसके अलावा, यह भी ध्यान रखें कि अलग-अलग बैंकों की अपनी नियम और शर्तें (Terms and Conditions) होती हैं, जिनका पालन करना जरुर है।

कैसे रखें अपना कार्ड एक्टिव (How to Keep Your Card Active)

करिश्मा के अनुसार, इस फायदे को जानने के बाद अक्सर लोगों के दिमाग में यह सवाल आता है कि क्या मुझे रोज पैसे निकालने होंगे तो इसका जवाब है बिल्कुल नहीं। आपको बस कार्ड को एक्टिव रखना है। इसके लिए आप महीने में एक बार ATM पर जाकर या तो पैसे निकाल लें फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन या फिर अगर पैसे नहीं निकालने हैं, तो बस अपना बैलेंस चेक कर लें या मिनी स्टेटमेंट निकाल लें जिसे नॉन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन कहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *