लखनऊ में UPEX 2026 प्री-इवेंट:यूपी को स्वच्छ ऊर्जा का नया ठिकाना बनाने पर मंथन

लखनऊ में UPEX 2026 प्री-इवेंट:यूपी को स्वच्छ ऊर्जा का नया ठिकाना बनाने पर मंथन

राजधानी लखनऊ के होटल ताज में शुक्रवार को ऊर्जा जगत की बड़ी हलचल देखने को मिली। अवसर था ‘उत्तर प्रदेश एनर्जी एक्सपो (UPEX) 2026’ के प्री-इवेंट प्रोग्राम का। सरकार से लेकर उद्योग जगत के बड़े चेहरे एक मंच पर आए और सुर में सुर मिलाकर कहा- ‘अब यूपी बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया ठिकाना।’ PHD चैंबर ऑफ कॉमर्स और ‘फर्स्ट व्यू’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ की गूंज रही। सौर ऊर्जा, नई नीतियों और निवेश के अवसरों पर विशेषज्ञों ने मंथन किया। कार्यक्रम को UPNEDA, इन्वेस्ट यूपी और ‘सेवा’ का भी भरपूर सहयोग मिला। मंत्री जसवंत सैनी बोले- उद्योगों के लिए यह ‘स्वर्णिम काल’ औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने इसे राज्य के लिए ‘स्वर्णिम अवसर’ करार दिया। उन्होंने कहा कि ‘निवेश मित्र’ पोर्टल के जरिए प्रदेश में पूरी पारदर्शिता के साथ काम हो रहा है। भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से युवाओं के लिए रोजगार और स्किल डेवलपमेंट के नए द्वार खुलेंगे। ब्रिटिश उप उच्चायुक्त ने जताई व्यापार दोगुना होने की उम्मीद ब्रिटिश उप उच्चायुक्त बेन मेलर ने भारत-यूके की दोस्ती को नई ऊंचाई देने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि प्रस्तावित FTA से AI, लाइफ साइंसेज और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में व्यापार बढ़ेगा। अनुमान है कि 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार दोगुना हो सकता है। सौर ऊर्जा में यूपी नंबर-1 UPNEDA के निदेशक रविंदर सिंह ने एक बड़ा आंकड़ा पेश किया। उन्होंने बताया कि ‘पीएम सूर्य घर’ और ‘पीएम-कुसुम’ योजनाओं का असर जमीन पर दिखने लगा है। अकेले लखनऊ में 15 अप्रैल तक 85 हजार से ज्यादा सोलर पैनल लग चुके हैं। यूपी अब इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बन चुका है। सचिव पंकज सिंह ने भी जोर दिया कि बेहतर फाइनेंस और इनोवेशन से ग्रीन एनर्जी को और गति मिलेगी। UPEX 2026 के सह-संयोजक यूपी त्रिपाठी ने बताया कि आगामी एक्सपो में रूफटॉप सोलर, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), स्मार्ट ग्रिड और एनर्जी स्टोरेज जैसी भविष्य की तकनीकों का प्रदर्शन होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *