अवैध संबंध में हुई थी उपेंद्र यादव की हत्या:गयाजी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझाया मामला; 4 महिला समेत 7 आरोपी, घर से बुलाकर मारा था

अवैध संबंध में हुई थी उपेंद्र यादव की हत्या:गयाजी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझाया मामला; 4 महिला समेत 7 आरोपी, घर से बुलाकर मारा था

गयाजी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ई-रिक्शा ड्राइवर उपेंद्र यादव(40) हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। अवैध संबंध में हत्या हुई थी। वारदात में शामिल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। जिसमें चार महिला भी शामिल है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना बोधगया के रामपुर गांव की है। पुलिस के अनुसार, मृतक का एक महिला के साथ अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर महिला के परिजन नाराज थे। आरोपियों ने बुलाकर उसकी हत्या की। इसके बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया। गिरफ्तार आरोपियों में रामपुर गांव निवासी गुलजार मांझी, चंदन मांझी उर्फ नीरू मांझी और विजय मांझी शामिल है। महिलाओं की पहचान उजागर नहीं की गई है। गांव से आधा किलोमीटर दूर मिला शव उपेंद्र बुधवार(21 मई 2026) दोपहर करीब 12 बजे घर से निकला था। देर शाम तक नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी कहीं कुछ पता नहीं चला। थक-हारकर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस बीच गुरुवार की दोपहर गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर महादलित टोला के पास झाड़ियों में शव बरामद हुआ। एक आंख फोड़ दी गई थी। शरीर पर बुरी तरह से मारपीट के निशान थे। पीठ के हिस्से पर गर्म पानी डालने जैसे निशान और फफोले मिले हैं। इस घटना के बाद से गांव के लोगों में काफी आक्रोश है। रीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्पेशल टीम का गठन मामले की गंभीरता को देखते हुए बोधगया थाना में कांड संख्या 287/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। गयाजी के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले के जल्द खुलासे के लिए विशेष टीम बनाई गई। टीम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने किया। इसमें पुलिस और तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। गयाजी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ई-रिक्शा ड्राइवर उपेंद्र यादव(40) हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। अवैध संबंध में हत्या हुई थी। वारदात में शामिल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। जिसमें चार महिला भी शामिल है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना बोधगया के रामपुर गांव की है। पुलिस के अनुसार, मृतक का एक महिला के साथ अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर महिला के परिजन नाराज थे। आरोपियों ने बुलाकर उसकी हत्या की। इसके बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया। गिरफ्तार आरोपियों में रामपुर गांव निवासी गुलजार मांझी, चंदन मांझी उर्फ नीरू मांझी और विजय मांझी शामिल है। महिलाओं की पहचान उजागर नहीं की गई है। गांव से आधा किलोमीटर दूर मिला शव उपेंद्र बुधवार(21 मई 2026) दोपहर करीब 12 बजे घर से निकला था। देर शाम तक नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी कहीं कुछ पता नहीं चला। थक-हारकर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस बीच गुरुवार की दोपहर गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर महादलित टोला के पास झाड़ियों में शव बरामद हुआ। एक आंख फोड़ दी गई थी। शरीर पर बुरी तरह से मारपीट के निशान थे। पीठ के हिस्से पर गर्म पानी डालने जैसे निशान और फफोले मिले हैं। इस घटना के बाद से गांव के लोगों में काफी आक्रोश है। रीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्पेशल टीम का गठन मामले की गंभीरता को देखते हुए बोधगया थाना में कांड संख्या 287/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। गयाजी के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले के जल्द खुलासे के लिए विशेष टीम बनाई गई। टीम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने किया। इसमें पुलिस और तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *