अमेरिका में दिखाए गए रामायण के अनसीन फुटेज:सिनेमाकॉन में 20 मिनट की शॉर्ट स्क्रीनिंग हुई; वॉर्नर ब्रदर्स से जुड़ने की चर्चा

अमेरिका में दिखाए गए रामायण के अनसीन फुटेज:सिनेमाकॉन में 20 मिनट की शॉर्ट स्क्रीनिंग हुई; वॉर्नर ब्रदर्स से जुड़ने की चर्चा

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर ग्लोबल लेवल पर चर्चा शुरू हो गई है। लास वेगास में हुए सिनेमा जगत के बड़े इवेंट ‘सिनेमाकॉन’ (CinemaCon) में इस फिल्म का करीब 20 मिनट का अनदेखा फुटेज दिखाया गया। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और यश ने न केवल फिल्म की पहली झलक पेश की, बल्कि विदेशी मीडिया से भी बात की। फुटेज देखने वाले एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए ऑस्कर का रास्ता साफ कर सकती है। चुनिंदा लोगों के लिए हुई स्पेशल स्क्रीनिंग
यूट्यूब चैनल ‘Mr Like It Or Not’ के क्रिएटर ने दावा किया है कि वे उन 15 लोगों में शामिल थे, जिन्हें फिल्म का 20 मिनट का फुटेज दिखाया गया। उनके मुताबिक, फिल्म के विजुअल्स बेहद शानदार हैं और यह एक ग्रैंड एपिक कहानी लग रही है। क्रिएटर ने कहा, यह फिल्म इंटरनेशनल लेवल पर बड़ा धमाका करेगी। मुझे पूरा यकीन है कि मेकर्स इसे ऑस्कर में ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी के लिए जरूर भेजेंगे। वॉर्नर ब्रदर्स के साथ ग्लोबल डील की चर्चा
सिनेमाकॉन से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉ र्नर ब्रदर्स इस फिल्म के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर जुड़ सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो फिल्म को अमेरिका सहित दुनिया भर में बड़ा प्रमोशन मिलेगा। दावा किया जा रहा है कि फिल्म इसी साल नवंबर में करीब 4500 स्क्रीन्स पर ग्लोबली रिलीज की जाएगी। हालांकि, अभी तक मेकर्स या वॉर्नर ब्रदर्स की तरफ से इस डील को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। VFX को लेकर हुई तारीफ
पिछले दिनों जब ‘रामायण’ की पहली झलक सामने आई थी, तो सोशल मीडिया पर इसके VFX की काफी आलोचना हुई थी। लेकिन सिनेमाकॉन में फुटेज देखने वाले एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिल्म के विजुअल्स में कोई कमी नहीं है। उनके मुताबिक, जिस तरह की नैरेटिव स्टाइल का इस्तेमाल किया गया है, वह दर्शकों को फिल्म से बांधे रखेगी। बता दें कि इस फिल्म के VFX की जिम्मेदारी नमित मल्होत्रा की कंपनी ‘प्राइम फोकस’ संभाल रही है, जो हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों पर काम कर चुकी है। रणबीर, साई पल्लवी और यश की तिकड़ी
इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। केजीएफ स्टार यश फिल्म में रावण का रोल प्ले कर रहे हैं। मेकर्स इसे केवल भारत तक सीमित न रखकर पूरी दुनिया के सामने एक भारतीय महाकाव्य के रूप में पेश करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *