एजुकेशन रिपोर्टर|बेतिया बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के तीन सदस्यीय अध्ययन दल ने सोमवार को एमजेके कॉलेज का निरीक्षण किया। टीम के घंटों निरीक्षण के बाद महाविद्यालय में योग और पुस्तकालय विज्ञान के वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई शुरू होने की संभावनाओं को बल मिला है। टीम ने भी इस संबंध में सकारात्मक संकेत दिए हैं। कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय के निर्देश पर गठित निरीक्षण दल में िववि के भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो संगीता कुमारी सिन्हा, महिला शिल्प कला महाविद्यालय, मुजफ्फरप ुर के प्राचार्य डॉ राकेश कुमार व राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के गणित विभाग के प्राध्यापक डॉ अशोक कुमार शामिल रहे। कुलपति के निर्देश पर विश्वविद्यालय के कुलानुशासक सह सामाजिक विज्ञान के डीन प्रो रवींद्र कुमार चौधरी भी मार्गदर्शन के लिए उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान टीम ने योग व्यावसायिक पाठ्यक्रम एवं लाइब्रेरी साइंस से संबंधित शैक्षणिक ढांचे, कक्षाओं, उपकरणों, मानव संसाधन तथा अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से आंकलन किया। अध्ययन दल के साथ रहे कुलानुशासक सह डीन प्रो चौधरी ने बताया कि योगा और लाइब्रेरी साइंस के साथ अन्य चार विषयों में वोकेशनल कोर्स के पढ़ाई के लिए एमजेके कॉलेज के प्राचार्य पद पर कार्यरत रहते बीते साल उन्होंने ने ही आवेदन सौंपा था। उनमें से योगा और लाइब्रेरी साइंस की पढ़ाई शुरू होने की संभावनाओं को तलाशने टीम आयी है। आंकलन किया जा रहा है। अध्ययन दल का प्रतिवेदन प्राप्त होने पर विवि प्रशासन के स्तर से अंतिम निर्णय किया जाएगा। टीम का महाविद्यालय पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। प्राचार्य प्रो नवल किशोर बैठा ने महाविद्यालय के सहयोगी गणों के साथ अध्ययन दल का पुरजोर स्वागत किया।कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन के एक एक निर्देश और आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। इधर टीम के सदस्यगणों ने प्रारंभिक तौर पर प्रस्ताव को सकारात्मक एवं संभावना पूर्ण बताते हुए कहा कि अंतिम निर्णय िववि प्रशासन के स्तर से लिया जाएगा। एजुकेशन रिपोर्टर|बेतिया बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के तीन सदस्यीय अध्ययन दल ने सोमवार को एमजेके कॉलेज का निरीक्षण किया। टीम के घंटों निरीक्षण के बाद महाविद्यालय में योग और पुस्तकालय विज्ञान के वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई शुरू होने की संभावनाओं को बल मिला है। टीम ने भी इस संबंध में सकारात्मक संकेत दिए हैं। कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय के निर्देश पर गठित निरीक्षण दल में िववि के भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो संगीता कुमारी सिन्हा, महिला शिल्प कला महाविद्यालय, मुजफ्फरप ुर के प्राचार्य डॉ राकेश कुमार व राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के गणित विभाग के प्राध्यापक डॉ अशोक कुमार शामिल रहे। कुलपति के निर्देश पर विश्वविद्यालय के कुलानुशासक सह सामाजिक विज्ञान के डीन प्रो रवींद्र कुमार चौधरी भी मार्गदर्शन के लिए उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान टीम ने योग व्यावसायिक पाठ्यक्रम एवं लाइब्रेरी साइंस से संबंधित शैक्षणिक ढांचे, कक्षाओं, उपकरणों, मानव संसाधन तथा अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से आंकलन किया। अध्ययन दल के साथ रहे कुलानुशासक सह डीन प्रो चौधरी ने बताया कि योगा और लाइब्रेरी साइंस के साथ अन्य चार विषयों में वोकेशनल कोर्स के पढ़ाई के लिए एमजेके कॉलेज के प्राचार्य पद पर कार्यरत रहते बीते साल उन्होंने ने ही आवेदन सौंपा था। उनमें से योगा और लाइब्रेरी साइंस की पढ़ाई शुरू होने की संभावनाओं को तलाशने टीम आयी है। आंकलन किया जा रहा है। अध्ययन दल का प्रतिवेदन प्राप्त होने पर विवि प्रशासन के स्तर से अंतिम निर्णय किया जाएगा। टीम का महाविद्यालय पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। प्राचार्य प्रो नवल किशोर बैठा ने महाविद्यालय के सहयोगी गणों के साथ अध्ययन दल का पुरजोर स्वागत किया।कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन के एक एक निर्देश और आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। इधर टीम के सदस्यगणों ने प्रारंभिक तौर पर प्रस्ताव को सकारात्मक एवं संभावना पूर्ण बताते हुए कहा कि अंतिम निर्णय िववि प्रशासन के स्तर से लिया जाएगा।


