गया. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को सोशल मीडिया पर खुलेआम धमकी देने का मामला सामने आया है। एक वायरल वीडियो में एक युवक मांझी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी देता नजर आ रहा है। यह मामला तब सामने आया है जब केंद्रीय मंत्री के समधी परिवार से जुड़े हमले का मामला शांत भी नहीं हुआ। वायरल वीडियो में युवक कथित तौर पर बेहद आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहता सुनाई दे रहा है। साथ ही कह रहा है कि यादव दरोगा को टारगेट करना छोड़ दो। मामले की गंभीरता को देखते हुए गया के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) सुशील कुमार ने तत्काल कार्रवाई की है। एसएसपी के निर्देश पर धमकी देने वाले युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस अब वीडियो की जांच कर आरोपी की पहचान में जुट गई है। वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कर रही पुलिस एसएसपी सुशील कुमार ने बयान जारी करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने या किसी जनप्रतिनिधि और केंद्रीय मंत्री के खिलाफ धमकी भरी भाषा का प्रयोग करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। एसएसपी ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास वीडियो में दिख रहे युवक के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह पुलिस को उपलब्ध कराए। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से उन्हें सीधे मैसेज कर जानकारी देने का अनुरोध किया है, ताकि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके। इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों में भी प्रतिक्रिया तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी बिहार की राजनीति के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं और वर्तमान में केंद्र सरकार में मंत्री पद पर हैं। बता दें कि कि हाल के दिनों में बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी पर हुए हमले को लेकर पहले से ही राजनीतिक माहौल गर्म है। इसी बीच अब केंद्रीय मंत्री को धमकी देने का वीडियो सामने आने से मामला और संवेदनशील हो गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि वीडियो की तकनीकी जांच कराई जा रही है और आरोपी युवक की पहचान होते ही उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गया. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को सोशल मीडिया पर खुलेआम धमकी देने का मामला सामने आया है। एक वायरल वीडियो में एक युवक मांझी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी देता नजर आ रहा है। यह मामला तब सामने आया है जब केंद्रीय मंत्री के समधी परिवार से जुड़े हमले का मामला शांत भी नहीं हुआ। वायरल वीडियो में युवक कथित तौर पर बेहद आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहता सुनाई दे रहा है। साथ ही कह रहा है कि यादव दरोगा को टारगेट करना छोड़ दो। मामले की गंभीरता को देखते हुए गया के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) सुशील कुमार ने तत्काल कार्रवाई की है। एसएसपी के निर्देश पर धमकी देने वाले युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस अब वीडियो की जांच कर आरोपी की पहचान में जुट गई है। वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कर रही पुलिस एसएसपी सुशील कुमार ने बयान जारी करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने या किसी जनप्रतिनिधि और केंद्रीय मंत्री के खिलाफ धमकी भरी भाषा का प्रयोग करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। एसएसपी ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास वीडियो में दिख रहे युवक के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह पुलिस को उपलब्ध कराए। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से उन्हें सीधे मैसेज कर जानकारी देने का अनुरोध किया है, ताकि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके। इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों में भी प्रतिक्रिया तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी बिहार की राजनीति के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं और वर्तमान में केंद्र सरकार में मंत्री पद पर हैं। बता दें कि कि हाल के दिनों में बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी पर हुए हमले को लेकर पहले से ही राजनीतिक माहौल गर्म है। इसी बीच अब केंद्रीय मंत्री को धमकी देने का वीडियो सामने आने से मामला और संवेदनशील हो गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि वीडियो की तकनीकी जांच कराई जा रही है और आरोपी युवक की पहचान होते ही उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


