नालंदा में बिजली विभाग के सर्किल ऑफिस में बुधावर देर रात स्टोरकीपर की अचानक तबीयत बिगड़ गी। मौके पर मौजूद स्टाफ ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान भागन विगहा ओपी के बोकना गांव निवासी सुदिल पासवान के तौर पर हुई है। घटना बिहार थाना क्षेत्र की है। विदाई के बाद परिजनों को बताया मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। घर में भाई उपेंद्र पासवान की बेटी की शादी थी। सकसोहरा के कैम गांव से बारात आई हुई थी। चारों ओर उत्सव का माहौल था। बारातियों के स्वागत की रस्में चल रही थी। इसी बीच सुदिल पासवान की मौत की खबर मिली। परिवार के बड़े-बुजुर्गों ने साहस ने किसी से कुछ नहीं बताया। भारी मन से शादी की रस्में पूरी करवाई। बेटी को विदा करने के बाद ही हादसे की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी। शादी से पहले मौत की खबर मिली मृतक के भाई मधुसूदन पासवान ने बताया कि सुदिल को पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। पूरी तरह स्वस्थ थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिससे प्राथमिक तौर पर दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताई जा रही है। अपने पीछे चार बेटे और एक बेटी का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। रात 10 बजे ड्यूटी खत्म कर भतीजी की शादी में शामिल होने घर आने वाले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। मौत का कारण स्पष्ट नहीं थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का प्रतीत होता है, हालांकि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नालंदा में बिजली विभाग के सर्किल ऑफिस में बुधावर देर रात स्टोरकीपर की अचानक तबीयत बिगड़ गी। मौके पर मौजूद स्टाफ ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान भागन विगहा ओपी के बोकना गांव निवासी सुदिल पासवान के तौर पर हुई है। घटना बिहार थाना क्षेत्र की है। विदाई के बाद परिजनों को बताया मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। घर में भाई उपेंद्र पासवान की बेटी की शादी थी। सकसोहरा के कैम गांव से बारात आई हुई थी। चारों ओर उत्सव का माहौल था। बारातियों के स्वागत की रस्में चल रही थी। इसी बीच सुदिल पासवान की मौत की खबर मिली। परिवार के बड़े-बुजुर्गों ने साहस ने किसी से कुछ नहीं बताया। भारी मन से शादी की रस्में पूरी करवाई। बेटी को विदा करने के बाद ही हादसे की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी। शादी से पहले मौत की खबर मिली मृतक के भाई मधुसूदन पासवान ने बताया कि सुदिल को पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। पूरी तरह स्वस्थ थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिससे प्राथमिक तौर पर दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताई जा रही है। अपने पीछे चार बेटे और एक बेटी का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। रात 10 बजे ड्यूटी खत्म कर भतीजी की शादी में शामिल होने घर आने वाले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। मौत का कारण स्पष्ट नहीं थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का प्रतीत होता है, हालांकि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


