भतीजे की शादी में आए चाचा की गोली मारकर हत्या:17 अप्रैल को थी शादी, अज्ञात अपराधी ने मारी गोली

भतीजे की शादी में आए चाचा की गोली मारकर हत्या:17 अप्रैल को थी शादी, अज्ञात अपराधी ने मारी गोली

मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के सुगापट्टी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना शनिवार शाम ग्रामीण हाट सुगापट्टी के भारती चौक पर हुई। मृतक दिल्ली से अपने भतीजे की शादी में शामिल होने गांव आया था। मृतक की पहचान 42 वर्षीय जीतन उर्फ जितेंद्र यादव के रूप में हुई है। वह दिल्ली में मजदूरी करता था और परिवार का भरण-पोषण करता था। जीतन अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए पांच दिन पहले ही गांव आया था। शादी समारोह 17 अप्रैल को संपन्न हुआ था। अज्ञात अपराधी ने नजदीक से जीतन की कनपटी पर गोली मार दी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने जीतन को फुलपरास अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीतन अपने पीछे चार नाबालिग बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें दो बेटियां शामिल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। फुलपरास एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि अज्ञात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के सुगापट्टी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना शनिवार शाम ग्रामीण हाट सुगापट्टी के भारती चौक पर हुई। मृतक दिल्ली से अपने भतीजे की शादी में शामिल होने गांव आया था। मृतक की पहचान 42 वर्षीय जीतन उर्फ जितेंद्र यादव के रूप में हुई है। वह दिल्ली में मजदूरी करता था और परिवार का भरण-पोषण करता था। जीतन अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए पांच दिन पहले ही गांव आया था। शादी समारोह 17 अप्रैल को संपन्न हुआ था। अज्ञात अपराधी ने नजदीक से जीतन की कनपटी पर गोली मार दी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने जीतन को फुलपरास अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीतन अपने पीछे चार नाबालिग बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें दो बेटियां शामिल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। फुलपरास एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि अज्ञात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *