प्रसाद अस्पताल अग्निकांड के बाद प्रशासन का एक्शन:मुजफ्फरपुर में 25 निजी अस्पताल सील, कई अस्पतालों को नोटिस; संचालक फरार

प्रसाद अस्पताल अग्निकांड के बाद प्रशासन का एक्शन:मुजफ्फरपुर में 25 निजी अस्पताल सील, कई अस्पतालों को नोटिस; संचालक फरार

मुजफ्फरपुर प्रसाद अस्पताल अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जिले में नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रहे निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में सोमवार को प्रशासन ने शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर एक दर्जन से अधिक निजी अस्पतालों को सील कर दिया। वहीं कई अस्पतालों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। कई अस्पताल संचालक जांच टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही मौके से फरार हो गए। जिला प्रशासन की टीम अस्पतालों के दस्तावेज, फायर सेफ्टी मानकों, चिकित्सकों की उपलब्धता और मरीजों के रिकॉर्ड की जांच कर रही है। नियमों के उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई एसडीएम पूर्वी तुषार कुमार के नेतृत्व में चल रहे विशेष जांच अभियान के तहत शहर और आसपास के क्षेत्रों में संचालित निजी अस्पतालों की जांच की जा रही है। बीते दिनों 13 निजी अस्पतालों को सील किए जाने के बाद सोमवार को भी 12 अस्पतालों पर कार्रवाई की गई। इसके साथ ही कई अन्य अस्पतालों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है। एसडीएम बोले- आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई एसडीएम पूर्वी तुषार कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन की टीम लगातार निजी अस्पतालों का निरीक्षण कर रही है। जांच के दौरान कई संस्थानों में फायर ऑडिट के मानकों का पालन नहीं पाया गया। इसके अलावा अस्पताल संचालन से जुड़े आवश्यक दस्तावेज, डॉक्टरों की उपलब्धता, मरीजों का रिकॉर्ड और हॉस्पिटल एक्ट के तहत जरूरी प्रावधानों में भी गंभीर अनियमितताएं मिली हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जो भी अस्पताल नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा और कई अन्य अस्पताल जांच के दायरे में हैं। इन अस्पतालों पर हुई कार्रवाई सोमवार को अहियापुर थाना क्षेत्र में संचालित कई निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम को सील किया गया। इनमें मुख्य रूप से ग्रीन डायमंड हॉस्पिटल, गणेश नर्सिंग होम, गोल्ड हॉस्पिटल, रॉयल इमरजेंसी हॉस्पिटल, अपूर्वा हॉस्पिटल, हेल्थ हेवन हॉस्पिटल, सहारा हॉस्पिटल और अनुपम हॉस्पिटल शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार कुछ अस्पताल संचालक जांच टीम के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गए। ऐसे मामलों में भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रसाद अस्पताल अग्निकांड के बाद बढ़ी सख्ती गौरतलब है कि प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में लगी आग में कई मरीजों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने जिले के निजी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था और संचालन प्रणाली की व्यापक जांच शुरू की है। इसी कड़ी में लगातार छापेमारी कर अवैध और नियमों की अनदेखी कर संचालित अस्पतालों पर कार्रवाई की जा रही है। मुजफ्फरपुर प्रसाद अस्पताल अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जिले में नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रहे निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में सोमवार को प्रशासन ने शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर एक दर्जन से अधिक निजी अस्पतालों को सील कर दिया। वहीं कई अस्पतालों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। कई अस्पताल संचालक जांच टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही मौके से फरार हो गए। जिला प्रशासन की टीम अस्पतालों के दस्तावेज, फायर सेफ्टी मानकों, चिकित्सकों की उपलब्धता और मरीजों के रिकॉर्ड की जांच कर रही है। नियमों के उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई एसडीएम पूर्वी तुषार कुमार के नेतृत्व में चल रहे विशेष जांच अभियान के तहत शहर और आसपास के क्षेत्रों में संचालित निजी अस्पतालों की जांच की जा रही है। बीते दिनों 13 निजी अस्पतालों को सील किए जाने के बाद सोमवार को भी 12 अस्पतालों पर कार्रवाई की गई। इसके साथ ही कई अन्य अस्पतालों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है। एसडीएम बोले- आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई एसडीएम पूर्वी तुषार कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन की टीम लगातार निजी अस्पतालों का निरीक्षण कर रही है। जांच के दौरान कई संस्थानों में फायर ऑडिट के मानकों का पालन नहीं पाया गया। इसके अलावा अस्पताल संचालन से जुड़े आवश्यक दस्तावेज, डॉक्टरों की उपलब्धता, मरीजों का रिकॉर्ड और हॉस्पिटल एक्ट के तहत जरूरी प्रावधानों में भी गंभीर अनियमितताएं मिली हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जो भी अस्पताल नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा और कई अन्य अस्पताल जांच के दायरे में हैं। इन अस्पतालों पर हुई कार्रवाई सोमवार को अहियापुर थाना क्षेत्र में संचालित कई निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम को सील किया गया। इनमें मुख्य रूप से ग्रीन डायमंड हॉस्पिटल, गणेश नर्सिंग होम, गोल्ड हॉस्पिटल, रॉयल इमरजेंसी हॉस्पिटल, अपूर्वा हॉस्पिटल, हेल्थ हेवन हॉस्पिटल, सहारा हॉस्पिटल और अनुपम हॉस्पिटल शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार कुछ अस्पताल संचालक जांच टीम के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गए। ऐसे मामलों में भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रसाद अस्पताल अग्निकांड के बाद बढ़ी सख्ती गौरतलब है कि प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में लगी आग में कई मरीजों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने जिले के निजी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था और संचालन प्रणाली की व्यापक जांच शुरू की है। इसी कड़ी में लगातार छापेमारी कर अवैध और नियमों की अनदेखी कर संचालित अस्पतालों पर कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *