उचाना- कैथल रोडवेज बस अब यमुनानगर तक जाएगी:लोगों ने की थी विधायक देवेंद्र अत्री से मांग, पहले नहीं थी सीधी बस सेवा

उचाना- कैथल रोडवेज बस अब यमुनानगर तक जाएगी:लोगों ने की थी विधायक देवेंद्र अत्री से मांग, पहले नहीं थी सीधी बस सेवा

हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने उचाना से कैथल जाने वाली बस का रूट यमुनानगर तक बढ़ा दिया है। इससे इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। उचाना विधायक देवेंद्र अत्री से विभिन्न गांवों के यात्रियों ने यह रूट यमुनानगर तक बढ़ाने की मांग की थी, ताकि कुरुक्षेत्र और आसपास के कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिल सके। अब यह बस उचाना से किठाना, छात्तर, कैथल, ढांड, कुरुक्षेत्र, लाडवा और रादौर होते हुए यमुनानगर तक जाएगी। यात्रियों के अनुसार, पहले उचाना से कुरुक्षेत्र या उससे आगे जाने वाले लोगों को कैथल में बस बदलकर आगे की यात्रा करनी पड़ती थी। अब सीधी बस सेवा उपलब्ध होने से उन्हें काफी सुविधा मिलेगी। यमुनानगर जाने वाले यात्रियों को मिलेगा लाभ सुनील, राजबीर, मनोज और सुखबीर जैसे यात्रियों ने इस पहल के लिए विधायक देवेंद्र अत्री का आभार व्यक्त किया। यात्रियों ने बताया कि विधायक ने 20 साल से बंद पड़े उचाना बस स्टैंड में बसों का आवागमन भी दोबारा शुरू करवाया है। इससे यात्रियों को अब बस स्टैंड के बाहर इंतजार नहीं करना पड़ता। नरवाना के परिवहन विभाग के डीई जसमेर सिंह ने बताया कि कैथल डिपो की यह बस, जिसका नाइट स्टे उचाना बस स्टैंड पर होता है, पहले कैथल तक ही जाती थी। उन्होंने पुष्टि की कि लगभग एक महीने पहले इसका रूट बढ़ाकर उचाना से कैथल होते हुए यमुनानगर तक कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को लाभ मिल रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *