जमुई में बाइक सवार दो युवक घायल:हालत गंभीर, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, CCTV से तलाश जारी

जमुई में बाइक सवार दो युवक घायल:हालत गंभीर, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, CCTV से तलाश जारी

जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर खड़गोर पुलिस बैरियर के पास एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सदर प्रखंड के राजपुरा निवासी राकेश कुमार शर्मा और उनके एक सहयोगी के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद एक होमगार्ड जवान ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। फरार वाहन चालक की तलाश जारी
घायल राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि वे अपने सहयोगी के साथ बाइक से जमुई जा रहे थे। खड़गोर पुलिस बैरियर के पास जमुई की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद घायलों की बाइक को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने पुलिस से जानकारी ली। टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। फरार वाहन और चालक की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है, ताकि जल्द से जल्द आरोपी वाहन चालक को पकड़ा जा सके। जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर खड़गोर पुलिस बैरियर के पास एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सदर प्रखंड के राजपुरा निवासी राकेश कुमार शर्मा और उनके एक सहयोगी के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद एक होमगार्ड जवान ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। फरार वाहन चालक की तलाश जारी
घायल राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि वे अपने सहयोगी के साथ बाइक से जमुई जा रहे थे। खड़गोर पुलिस बैरियर के पास जमुई की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद घायलों की बाइक को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने पुलिस से जानकारी ली। टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। फरार वाहन और चालक की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है, ताकि जल्द से जल्द आरोपी वाहन चालक को पकड़ा जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *