भागलपुर में प्रेमिका को वीडियो कॉल कर प्रेमी ने फंदे से झूलकर सुसाइड कर लिया। मामला बाईपास थाना क्षेत्र के तडिया गांव का है। घटना, रविवार की शाम की है। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक की पहचान विमल यादव के पुत्र नीतीश कुमार यादव के तौर पर की गई है। नीतीश पड़ोस की लड़की से प्रेम करता था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच रविवार की शाम को विवाद हुआ था। यही कारण था कि नीतीश ने प्रेमिका को वीडियो कॉल कर फंदे से झूल गया। सबसे पहले बॉडी को फंदे से लटकते हुए उनके पिता विमल यादव ने देखा। इसके बाद फंदे से नीचे उतारकर उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बाईपास थाना अध्यक्ष सुमन राय अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल का बारीकी से जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़ोस की रहने वाली है लड़की मृतक के बड़े भाई कृष्णानंद ने बताया कि 2024 में मेरा भाई अपनी प्रेमिका मोना कुमारी से मिलने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान उनके पिता और भाई ने देख लिया, इसके बाद उन्होंने केस कर दिया था। कई महीनों तक जेल में रहे, उसके बाद बेल करवाकर उसे बाहर लाए थे। उसके बाद से लगातार दोनों के बीच बातचीत चल रही थी। मृतक के भाई ने बताया कि लड़की भागलपुर में रहकर पढ़ाई करती है। कल किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो उसने वीडियो कॉल पर ही सुसाइड कर लिया, उसका सबूत भी मेरे पास है। उन्होंने कहा कि भाई घर में ही रहता था, वह कुछ नहीं करता था। वहीं, बाईपास थाना अध्यक्ष सुमन राय ने बताया कि डिप्रेशन के वजह से युवक घर में ही रहता था, दिन भर वह दरवाजे को लॉक कर अंदर रहता था। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तरफ से लिखित आवेदन नहीं दी गई है, आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। भागलपुर में प्रेमिका को वीडियो कॉल कर प्रेमी ने फंदे से झूलकर सुसाइड कर लिया। मामला बाईपास थाना क्षेत्र के तडिया गांव का है। घटना, रविवार की शाम की है। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक की पहचान विमल यादव के पुत्र नीतीश कुमार यादव के तौर पर की गई है। नीतीश पड़ोस की लड़की से प्रेम करता था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच रविवार की शाम को विवाद हुआ था। यही कारण था कि नीतीश ने प्रेमिका को वीडियो कॉल कर फंदे से झूल गया। सबसे पहले बॉडी को फंदे से लटकते हुए उनके पिता विमल यादव ने देखा। इसके बाद फंदे से नीचे उतारकर उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बाईपास थाना अध्यक्ष सुमन राय अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल का बारीकी से जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़ोस की रहने वाली है लड़की मृतक के बड़े भाई कृष्णानंद ने बताया कि 2024 में मेरा भाई अपनी प्रेमिका मोना कुमारी से मिलने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान उनके पिता और भाई ने देख लिया, इसके बाद उन्होंने केस कर दिया था। कई महीनों तक जेल में रहे, उसके बाद बेल करवाकर उसे बाहर लाए थे। उसके बाद से लगातार दोनों के बीच बातचीत चल रही थी। मृतक के भाई ने बताया कि लड़की भागलपुर में रहकर पढ़ाई करती है। कल किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो उसने वीडियो कॉल पर ही सुसाइड कर लिया, उसका सबूत भी मेरे पास है। उन्होंने कहा कि भाई घर में ही रहता था, वह कुछ नहीं करता था। वहीं, बाईपास थाना अध्यक्ष सुमन राय ने बताया कि डिप्रेशन के वजह से युवक घर में ही रहता था, दिन भर वह दरवाजे को लॉक कर अंदर रहता था। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तरफ से लिखित आवेदन नहीं दी गई है, आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


