मोतिहारी पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली है। मामले में आगे की जांच तेज कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, सिकरहना एसडीपीओ उदय शंकर को सूचना मिली थी कि नेपाल से गांजे की एक बड़ी खेप जितना थाना क्षेत्र के रेगनिया गांव में छिपाई गई है। एसडीपीओ ने यह जानकारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को दी। बीडीओ श्याम कुमार दंडाधिकारी के रूप में मौजूद रहे
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में जितना थाना के अपर थानाध्यक्ष शिवजी पासवान, घोड़ासहन थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार, झरोखर थानाध्यक्ष मो. असलम अंसारी और अन्य सशस्त्र बल शामिल थे। सिकरहना एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम ने रेगनिया अगरवा गांव के बीच संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बनकटवा प्रखंड के बीडीओ श्याम कुमार दंडाधिकारी के रूप में मौजूद रहे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भूसौली और पुआल के ढेर में छिपाकर रखे गए गांजे के सात बंडल बरामद किए। इन बंडलों का कुल वजन 104.700 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने मौके से सभी बंडलों को जब्त कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है। खेप के पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय
हालांकि, छापेमारी के दौरान कोई तस्कर मौके पर नहीं मिला। पुलिस का मानना है कि इस खेप के पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय है। पुलिस अब स्थानीय स्तर पर संदिग्ध लोगों की पहचान कर रही है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सीमा पार से होने वाली तस्करी को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल तस्करों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मोतिहारी पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली है। मामले में आगे की जांच तेज कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, सिकरहना एसडीपीओ उदय शंकर को सूचना मिली थी कि नेपाल से गांजे की एक बड़ी खेप जितना थाना क्षेत्र के रेगनिया गांव में छिपाई गई है। एसडीपीओ ने यह जानकारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को दी। बीडीओ श्याम कुमार दंडाधिकारी के रूप में मौजूद रहे
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में जितना थाना के अपर थानाध्यक्ष शिवजी पासवान, घोड़ासहन थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार, झरोखर थानाध्यक्ष मो. असलम अंसारी और अन्य सशस्त्र बल शामिल थे। सिकरहना एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम ने रेगनिया अगरवा गांव के बीच संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बनकटवा प्रखंड के बीडीओ श्याम कुमार दंडाधिकारी के रूप में मौजूद रहे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भूसौली और पुआल के ढेर में छिपाकर रखे गए गांजे के सात बंडल बरामद किए। इन बंडलों का कुल वजन 104.700 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने मौके से सभी बंडलों को जब्त कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है। खेप के पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय
हालांकि, छापेमारी के दौरान कोई तस्कर मौके पर नहीं मिला। पुलिस का मानना है कि इस खेप के पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय है। पुलिस अब स्थानीय स्तर पर संदिग्ध लोगों की पहचान कर रही है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सीमा पार से होने वाली तस्करी को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल तस्करों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।