जमुई में मंगलवार देर शाम उपासना एक्सप्रेस से गिरकर दो युवक घायल हो गए। यह घटना जमुई रेलवे स्टेशन से लगभग दो किलोमीटर पहले आउटर सिग्नल के पास हुई। इनमें से एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान लखीसराय निवासी मोहन कुमार के रूप में हुई है। दूसरे युवक छोटू कुमार को मामूली चोटें आई हैं। दोनों युवक देवघर से पूजा-अर्चना कर उपासना एक्सप्रेस से अपने घर लखीसराय लौट रहे थे और उन्हें किऊल स्टेशन पर उतरना था। ट्रेन के अचानक चलने से संतुलन बिगड़ा बताया गया कि जमुई स्टेशन के आउटर सिग्नल पर ट्रेन किसी कारणवश रुकी हुई थी। इस दौरान दोनों युवक ट्रेन के गेट के पास खड़े थे। ट्रेन के अचानक चलने और जोरदार झटका लगने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े। हादसे में मोहन कुमार के सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं, जबकि छोटू कुमार को हल्की चोटें लगीं। घटना की सूचना मिलते ही जमुई रेल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। मोहन कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। देवघर से पूजा कर लौट रहे थे दोनों युवक घायल मोहन कुमार के परिजन प्रेम कुमार ने बताया कि दोनों युवक देवघर से पूजा कर लौट रहे थे। जमुई स्टेशन से पहले आउटर सिग्नल पर ट्रेन रुकने के बाद झटका लगने से वे नीचे गिर गए, जिसमें मोहन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जमुई में मंगलवार देर शाम उपासना एक्सप्रेस से गिरकर दो युवक घायल हो गए। यह घटना जमुई रेलवे स्टेशन से लगभग दो किलोमीटर पहले आउटर सिग्नल के पास हुई। इनमें से एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान लखीसराय निवासी मोहन कुमार के रूप में हुई है। दूसरे युवक छोटू कुमार को मामूली चोटें आई हैं। दोनों युवक देवघर से पूजा-अर्चना कर उपासना एक्सप्रेस से अपने घर लखीसराय लौट रहे थे और उन्हें किऊल स्टेशन पर उतरना था। ट्रेन के अचानक चलने से संतुलन बिगड़ा बताया गया कि जमुई स्टेशन के आउटर सिग्नल पर ट्रेन किसी कारणवश रुकी हुई थी। इस दौरान दोनों युवक ट्रेन के गेट के पास खड़े थे। ट्रेन के अचानक चलने और जोरदार झटका लगने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े। हादसे में मोहन कुमार के सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं, जबकि छोटू कुमार को हल्की चोटें लगीं। घटना की सूचना मिलते ही जमुई रेल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। मोहन कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। देवघर से पूजा कर लौट रहे थे दोनों युवक घायल मोहन कुमार के परिजन प्रेम कुमार ने बताया कि दोनों युवक देवघर से पूजा कर लौट रहे थे। जमुई स्टेशन से पहले आउटर सिग्नल पर ट्रेन रुकने के बाद झटका लगने से वे नीचे गिर गए, जिसमें मोहन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।


