कनाडा में अलग-अलग केसों में दो पंजाबी युवक गिरफ्तार:कबीर जांगड़ा पर महिला का यौन शोषण व जसकरण सरोय पर फायरिंग के आरोप

कनाडा में अलग-अलग केसों में दो पंजाबी युवक गिरफ्तार:कबीर जांगड़ा पर महिला का यौन शोषण व जसकरण सरोय पर फायरिंग के आरोप

कनाडा में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो पंजाबी मूल के युवाओं को गिरफ्तार किया है। एक युवक पर ब्रम्पटन में एक महिला का यौन शोषण व मानव तस्करी का आरोप है जबकि दूसरे युवक पर जबरन वसूली व घर पर फायरिंग करने का आरोप है। पील रिजनल पुलिस ने ब्रम्पटन में रहने वाले 23 वर्षीय कबीर जांगड़ा को गिरफ्तार किया है। कबीर जांगड़ा पर आरोप है कि उसने एक महिला को झांसा दिया और उसे जबरन देह व्यापार में धकेला और उसके जरिए अवैध कमाई की। वहीं सरे पुलिस सर्विस ने जबरन वसूली और एक घर में फायरिंग करने के मामले में 27 वर्षीय युवक जसकरण सरोय को गिरफ्तार किया है। सरे पुलिस लंबे समय से उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। यहां तक कि पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी करवाने वाले को इनाम देने की घोषणा भी की थी। आरोपी कबीर जांगड़ा के अवैध कारोबार से लेकर पकड़े जाने तक की कहानी… जसरकरण सरोय को सरे पुलिस ने किया गिरफ्तार सरे पुलिस के मुताबिक तड़के लगभग 2:52 बजे 94A एवेन्यू और 127 स्ट्रीट के पास गोलियां चलने की सूचना मिली। जब अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि एक रिहायशी मकान पर गोलियां चलाई गई थी।घर की दीवारों और खिड़कियों पर गोलियों के निशान मिले। जिस समय फायरिंग हुई, उस वक्त परिवार घर के अंदर ही मौजूद था। गनीमत यह रही कि किसी को भी शारीरिक चोट नहीं आई, लेकिन इस हमले ने पूरे इलाके में दहशत पैदा कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए, सरे पुलिस सर्विस की विशेष ‘एक्स्टॉर्शन रिस्पांस टीम’ ने इस केस की कमान अपने हाथों में ली। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर एक संदिग्ध वाहन की पहचान की गई। पुख्ता सबूत जुटाने के बाद, पुलिस ने कोर्ट से सर्च वारंट हासिल किया। SPS की विशेष टीम ने लोअर मेनलैंड डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी रिस्पांस टीम के साथ मिलकर सरे के ही एक घर पर दबिश दी। इस छापेमारी के दौरान मुख्य संदिग्ध जसकरण सरोये को गिरफ्तार कर लिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *