दरभंगा में शनिवार देर रात सड़क हादसा हो गया। एक्सीडेंट में 2 युवकों की मौत हो गई। आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। हादसे के बाद लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। मृतकों में सोनबेहत गांव के रहने वाले राम मुखिया के बेटे किशोर मुखिया (45) और रुपनगर गांव निवासी योगी यादव के बेटे अनिक लाल यादव (50) हैं। दोनों एक ही बाइक से कहीं जा रहे थे। किशोर मुखिया का घर घटनास्थल से 2 किमी दूर है। घटना बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल-बेनीपुर मुख्य पथ पर कमलपुर और विष्णुपुर गांव के बीच की है। जहां सड़क पर खून फैला था। मौके से आईं कुछ तस्वीरें… स्थानीय लोगों की पड़ी नजर बताया जा रहा कि स्थानीय लोगों की नजर खून से लथपथ दो लोगों पर पड़ी। बगल में पल्सर बाइक क्षतिग्रस्त स्थिति में खड़ी थी। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR07AS0465 है। ग्रामीणों ने बिरौल थाना की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) भेज दिया है। बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने कहा कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने, रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने और दुर्घटना संभावित स्थलों पर चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है। दरभंगा में शनिवार देर रात सड़क हादसा हो गया। एक्सीडेंट में 2 युवकों की मौत हो गई। आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। हादसे के बाद लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। मृतकों में सोनबेहत गांव के रहने वाले राम मुखिया के बेटे किशोर मुखिया (45) और रुपनगर गांव निवासी योगी यादव के बेटे अनिक लाल यादव (50) हैं। दोनों एक ही बाइक से कहीं जा रहे थे। किशोर मुखिया का घर घटनास्थल से 2 किमी दूर है। घटना बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल-बेनीपुर मुख्य पथ पर कमलपुर और विष्णुपुर गांव के बीच की है। जहां सड़क पर खून फैला था। मौके से आईं कुछ तस्वीरें… स्थानीय लोगों की पड़ी नजर बताया जा रहा कि स्थानीय लोगों की नजर खून से लथपथ दो लोगों पर पड़ी। बगल में पल्सर बाइक क्षतिग्रस्त स्थिति में खड़ी थी। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR07AS0465 है। ग्रामीणों ने बिरौल थाना की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) भेज दिया है। बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने कहा कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने, रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने और दुर्घटना संभावित स्थलों पर चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है।


