बिहिया में दो कुर्की वारंटी गिरफ्तार:पुलिस ने घर से पकड़ा, एक अन्य मामले में युवती भी बरामद

बिहिया में दो कुर्की वारंटी गिरफ्तार:पुलिस ने घर से पकड़ा, एक अन्य मामले में युवती भी बरामद

बिहिया थाना पुलिस ने रविवार देर शाम कुर्की वारंटी मामले में कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी उनके घर के पास से हुई। पुलिस रविवार शाम कुर्की की कार्रवाई करने उनके घर पहुंचने वाली थी। इसी दौरान दोनों आरोपी घर के पास ही मिल गए, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान जज बाजार, बिहिया निवासी राजेश चौधरी (पिता साधु चौधरी) और पाइप लाइन बिहिया निवासी राजू गुप्ता (पिता रमेश कुमार गुप्ता) के रूप में हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष रामकुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। एक अन्य मामले में, पुलिस ने शाहपुर थाना क्षेत्र से एक युवती को भी बरामद किया है। बिहिया थाना पुलिस ने रविवार देर शाम कुर्की वारंटी मामले में कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी उनके घर के पास से हुई। पुलिस रविवार शाम कुर्की की कार्रवाई करने उनके घर पहुंचने वाली थी। इसी दौरान दोनों आरोपी घर के पास ही मिल गए, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान जज बाजार, बिहिया निवासी राजेश चौधरी (पिता साधु चौधरी) और पाइप लाइन बिहिया निवासी राजू गुप्ता (पिता रमेश कुमार गुप्ता) के रूप में हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष रामकुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। एक अन्य मामले में, पुलिस ने शाहपुर थाना क्षेत्र से एक युवती को भी बरामद किया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *