एटा में मैक्स-कैंटर टक्कर, दो की मौत:एक घायल, विधायक ने परिजनों को मदद का आश्वासन दिया

एटा में मैक्स-कैंटर टक्कर, दो की मौत:एक घायल, विधायक ने परिजनों को मदद का आश्वासन दिया

एटा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ककैरा गांव के पास रविवार को एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह दुर्घटना तब हुई जब एक मैक्स वाहन को पीछे से आ रहे एक कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 50 वर्षीय मजदूर कुंवर पाल पुत्र फूल सिंह निवासी समदपुरा, लालगढ़ी ने आगरा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना में सुखवीर पुत्र भगवान सिंह (30, लहरा लालगढ़ी) और किशोरी लाल घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों गंभीर घायलों को एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने वहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया था। दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया था, जिनमें से एक ने आगरा में दम तोड़ा। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मरहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी भी एटा स्थित मोर्चरी पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मृतक कुंवर पाल के भतीजे रूप किशोर ने बताया कि उनके चाचा हाईवे पर मजदूरी का काम करते थे। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय मैक्स वाहन में आधा दर्जन मजदूर सवार थे। पीछे से कैंटर की टक्कर लगने से यह हादसा हुआ, जिसमें दो मजदूरों की जान चली गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *