आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत:सोनभद्र में एक बच्चे का हाथ फैक्चर, चौना गांव में हादसा

आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत:सोनभद्र में एक बच्चे का हाथ फैक्चर, चौना गांव में हादसा

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के चौना गांव में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत हो गई। इस घटना में एक बच्चा घायल हो गया, जिसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। मृतक बच्चियों की पहचान चौना निवासी विष्णु दयाल की 9 वर्षीय पुत्री अर्चना और राजेश कुमार की 8 वर्षीय पुत्री आस्था के रूप में हुई है। घायल बच्चे का नाम हर्ष (12) है, जो देवनरायन का पुत्र है। परिजनों के अनुसार, घटना के समय आंधी चल रही थी और आम के पेड़ से आम गिर रहे थे। अर्चना और आस्था अलग-अलग आम के पेड़ों के नीचे आम बीनने गई थीं। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई और बिजली चमकने लगी। तेज बिजली सीधे आम के पेड़ पर गिरी, जिससे दोनों बच्चियां वहीं गिर गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ दूरी पर खड़ा हर्ष भी बिजली की चपेट में आकर गिर गया, जिससे उसका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। बभनी पुलिस को घटना की सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक दीन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *