मुजफ्फरपुर में पोखर में डूबने से 2 सहेलियों की मौत हो गई। बच्चे को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। मृतका की पहचान रामपुरहरी के जगन्नाथपुर निवासी मुकेश राम की पुत्री खुशबू कुमारी(14) और गरहां के लालपुर के विजय सहनी की पुत्री अंशु कुमारी(13) के तौर पर हुई है। इलाके में दोनों की बहादुरी की चर्चा स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव के कुछ बच्चे कफेन चौर स्थित कृत्रिम पोखर में नहाने गए थे। इसी दौरान बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। वहां कोई बड़ा मौजूद नहीं था। बच्चों को डूबता देख खुशबू और अंशु बिना देर किए पोखर में कूद गईं। दोनों किशोरियों ने हिम्मत दिखाते हुए डूब रहे बच्चों को बाहर निकाल लिया। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वे खुद गहरे पानी में चली गईं। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बच्चे घास लाने गए थे खुशबू के दादा प्रकाश ने बताया कि गांव के बच्चे चौर में घास लाने गए थे। इसी दौरान सूचना मिली कि उनकी पोती पोखर में बच्चों को बचाने गई है। मौके पर पहुंचने तक ग्रामीण दोनों बच्चियों को पानी से बाहर निकाल चुके थे, लेकिन उनकी सांसें थम चुकी थी। जांच में जुटी पुलिस ओपी प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मुजफ्फरपुर में पोखर में डूबने से 2 सहेलियों की मौत हो गई। बच्चे को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। मृतका की पहचान रामपुरहरी के जगन्नाथपुर निवासी मुकेश राम की पुत्री खुशबू कुमारी(14) और गरहां के लालपुर के विजय सहनी की पुत्री अंशु कुमारी(13) के तौर पर हुई है। इलाके में दोनों की बहादुरी की चर्चा स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव के कुछ बच्चे कफेन चौर स्थित कृत्रिम पोखर में नहाने गए थे। इसी दौरान बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। वहां कोई बड़ा मौजूद नहीं था। बच्चों को डूबता देख खुशबू और अंशु बिना देर किए पोखर में कूद गईं। दोनों किशोरियों ने हिम्मत दिखाते हुए डूब रहे बच्चों को बाहर निकाल लिया। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वे खुद गहरे पानी में चली गईं। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बच्चे घास लाने गए थे खुशबू के दादा प्रकाश ने बताया कि गांव के बच्चे चौर में घास लाने गए थे। इसी दौरान सूचना मिली कि उनकी पोती पोखर में बच्चों को बचाने गई है। मौके पर पहुंचने तक ग्रामीण दोनों बच्चियों को पानी से बाहर निकाल चुके थे, लेकिन उनकी सांसें थम चुकी थी। जांच में जुटी पुलिस ओपी प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।


