बागपत में दो दिवसीय भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का समापन:मुख्तार अब्बास नकवी बोले- बूथ मजबूत तो लोकतंत्र मजबूत, BJP का विस्तार भारत के विकास से जुड़ा

बागपत में दो दिवसीय भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का समापन:मुख्तार अब्बास नकवी बोले- बूथ मजबूत तो लोकतंत्र मजबूत, BJP का विस्तार भारत के विकास से जुड़ा

बागपत के गांव मवीकलां स्थित द हरी कैसल रिसोर्ट में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को समापन हो गया। इस प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति, जनकल्याणकारी योजनाओं और वैचारिक स्पष्टता पर प्रशिक्षित किया गया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भाजपा का विस्तार भारत के विकास के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने जोर दिया कि जब बूथ मजबूत होगा, तो लोकतंत्र मजबूत होगा और इससे देश भी मजबूत होगा। नकवी ने कार्य विस्तार और चुनाव प्रबंधन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भाजपा द्वारा सबसे बड़ा प्रशिक्षण महाअभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में भाजपा और एनडीए गठबंधन की सरकारें सुशासन स्थापित कर रही हैं। मुख्तार अब्बास नकवी ने चुनाव प्रबंधन का मूल मंत्र ‘पन्ना प्रमुख’ तक की व्यवस्था को सक्रिय करने को बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की हर योजना का लाभ अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए, यही अंत्योदय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब अपने काम से देने का आह्वान किया। नकवी ने कहा कि आज देश सुरक्षित हाथों में है और यह संदेश हर घर तक पहुंचाना आवश्यक है। नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर मजबूत हुआ है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कानून व्यवस्था और विकास का एक मॉडल प्रस्तुत किया है। इस मॉडल को जनता के बीच ले जाने की जिम्मेदारी सभी कार्यकर्ताओं की है। मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जब उनकी पोल खुलती है तो उनके पास कोई जवाब नहीं होता। उन्होंने उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव को लेकर भी कहा कि 2027 में भाजपा की सरकार बनने जा रही है, क्योंकि देश का अधिकांश मतदाता भारतीय जनता पार्टी के साथ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *