दो भाई ट्रैक्टर के नीचे दबे:दोनों खेत जोत रहे थे, अचानक ट्रैक्टर पलट गया, 5 मिनट में बाहर निकाला

दो भाई ट्रैक्टर के नीचे दबे:दोनों खेत जोत रहे थे, अचानक ट्रैक्टर पलट गया, 5 मिनट में बाहर निकाला

अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव सम्मनपुर में सोमवार सुबह जिस ट्रैक्टर से खेत जोत रहे थे उसके के नीचे दब गए। चीख पुकार मची तो आसपास के लोगों ने मिलकर उनको ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। पहले रामगढ़ अस्पताल लेकर गए। वहां से अलवर रैफर कर दिया। अब जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
परिजनों के अनुसार सम्मनपुर निवासी प्रवीण राजपूत (18) और अमित राजपूत 20) दोनों भाई सुबह अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई का कार्य कर रहे थे। दोनों ट्रैक्टर के अंदर ही बैठे हुए थे। अचानक एक्सीलेटर पर पैर दबा रह गया। ट्रैक्टर एक दम से पलट गया। जिससे दोनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए। करीब 5 से 7 मिनट तक ट्रैक्टर के नीचे ही दबे रहे। चिल्लाने पर आसपास के लोग आए। काफी लोगों ने मिलकर उनको ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। लेकिन दोनों के बाहरी चोट नहीं है। अंदुरुनी चोट होने के कारण दोनों को गंभीर हालत में पहले रामगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने अलवर रेफर कर दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *