मेंथा टंकी में जहरीली गैस से दो भाइयों की मौत:सफाई करने के दौरान हुआ हादसा, एक भाई की गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

मेंथा टंकी में जहरीली गैस से दो भाइयों की मौत:सफाई करने के दौरान हुआ हादसा, एक भाई की गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बदायूं जिले के सुरैनी पापड़ी गांव में शुक्रवार सुबह मेंथा की टंकी साफ करते समय बड़ा हादसा हो गया। जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन सगे भाई बेहोश हो गए, जिनमें से दो की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सुबह करीब 6 बजे जयवीर, राजेश उर्फ अटका और मनवीर (पुत्र बट्टू) मेंथा की टंकी साफ करने पहुंचे थे। बताया जाता है कि टंकी में सबसे पहले उतरे युवक के अचेत होने के बाद, उसे बचाने के लिए दूसरे और फिर तीसरे भाई ने भी टंकी में प्रवेश किया। वे तीनों जहरीली गैस की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलने पर परिजन और राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीनों भाइयों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मनवीर का मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि जयवीर और राजेश के मौत की पुष्टि हुई है। इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मामले की जानकारी जुटा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *