सिरसा के रोड़ी में युवक देवेंद्र की इंटरलॉक ईंट मारकर हत्या मामले में आरोपी दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रवि ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए। रवि फैक्ट्री मालिक के साथ पंजाब गया हुआ था। रात को देर होने के कारण वह फैक्ट्री में रूका था। देवेंद्र और रवि पहले दोनों बाहर ही शराब पीकर आए थे और दोनों फैक्ट्री में सोने की तैयारी में थे। पुलिस के अनुसार, इस बीच दोनों के बीच झगड़ा हो गया और देवेंद्र रवि के साथ गाली-गलौज करने लगा। यहां तक कि देवेंद्र ने उसके साथ गलत काम करने के लिए भी कहा। इसी बात पर रवि को गुस्सा आ गया और उसने इंटरलॉक ईंट उठाकर रवि के सिर पर मार दी। जब खून बहने लगा तो डर के चलते उसने देवेंद्र के सिर व मुंह पर चार से पांच बार ईंट से वार किए। घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, रवि फैक्ट्री में देवेंद्र के साथ पिछले ढाई से तीन माह से काम कर रहा था। वह सुरतिया का रहने वाला था और अक्सर शाम को काम के बाद अपने घर जाता था। उसी दिन वह उसके साथ रूका। फैक्ट्री मालिक ने बोल दिया था कि रात हो गई है तो खाना खाकर यहीं सो जाना। इसके बाद मालिक चला गया और फैक्ट्री में वे दो ही थे।
आरोपी रवि दो बच्चों का पिता है और मृतक अविवाहित था सुरतिया निवासी 30 वर्षीय रवि शादी-शुदा है और दो बच्चों का पिता है। 35 वर्षीय मृतक देवेंद्र अविवाहित था और पिछले 7-8 सालों से वह सिरसा में रह रहा था। रोड़ी थाना पुलिस आरोपी रवि को आज शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजेगी। घटना में प्रयुक्त ईंट मौके से मिल गई थी।
देर शाम को परिजन फर्रुखाबाद से सिरसा पहुंचे, कल हुआ पोस्टमार्टम मृतक देवेंद्र के परिजन वीरवार देर शाम को यूपी के फर्रुखाबाद से सिरसा पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। देर शाम होने के कारण मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। अगले दिन शुक्रवार को पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर कागजी कार्रवाई पूरी की। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले किया। परिजन शव लेकर वापस रवाना हुए। रोड़ी थाना प्रभारी अनिक कुमार के अनुसार, मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानिएं पूरा मामला क्या है परिवार के अनुसार, देवेंद्र पिछले सात-8 साल से सिरसा में ही काम कर रहा था। इस समय वह सुरतिया इंटरलॉक फैक्ट्री में काम करता था और यहीं पर बने कमरे में रहता था। उसके साथ अन्य लेबर भी काम करती थी। सुरतिया निवासी रवि उर्फ कालू भी उसके पास कमरे में रूका हुआ था। पहले दोनों ने साथ में शराब पार्टी की। बाद में किसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई और रवि ने पास में पड़ी इंटरलॉक ईंट उठाकर देवेंद्र के सिर पर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। चोट सिर पर इतनी गहरी लगी कि उसे हिलने तक का मौका नहीं मिला और चारपाई पर लेटा ही रह गया। रात्रि करीब 3 बजे पुलिस को इस घटना की सूचना मिली। इसके बाद अल सुबह पुलिस जांच के लिए पहुंची तो लोगों की भीड़ जुट गई। देवेंद्र अविवाहित था और तीन भाईयों में मंझला था। वह मूलरूप से यूपी के फर्रुखाबाद का रहने वाला था। सूचना पर परिवार देर शाम को सिरसा पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर वापस रवाना होंगे।


