भागलपुर में व्यापारियों के लिए मुफ्त में चलेगी दो नाव:विक्रमशीला पुल टूटने के बाद डीएम ने की घोषणा, कहा- व्यापारियों को होगी आसानी

भागलपुर में व्यापारियों के लिए मुफ्त में चलेगी दो नाव:विक्रमशीला पुल टूटने के बाद डीएम ने की घोषणा, कहा- व्यापारियों को होगी आसानी

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से आम लोगों की सुविधा के लिए निशुल्क नाव सेवा चलाई जा रही है। इसी बीच नवगछिया इलाके से सब्जी और दूध बेचने के लिए भागलपुर आने वाले किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। किसानों की समस्या को देखते हुए जिला पदाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने विशेष व्यवस्था करने की घोषणा की है। किसानों के लिए दो बड़ी नाव चलाई जाएगी जिलाधिकारी ने बताया कि सुबह के समय किसानों के लिए दो बड़ी नाव चलाई जाएगी, जिससे किसान आसानी से अपनी सब्जी और दूध लेकर भागलपुर आ सकें। खास बात यह है कि यह नाव सेवा पूरी तरह निशुल्क रहेगी। जिला प्रशासन की इस पहल से किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय किसानों ने प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत किया है और कहा कि इससे उनकी रोजमर्रा की परेशानी काफी हद तक कम होगी सरकार की ओर से विशेष व्यवस्था की गई डीएम नवल किशोर चौधरी ने बताया कि नौका परिचालन को लेकर सरकार की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। नवगछिया से भागलपुर आने वाले सब्जी, दूध और केला कारोबारियों के लिए फ्री नाव सेवा शुरू की गई है, ताकि किसान आसानी से अपने उत्पाद भागलपुर बाजार तक पहुंचा सकें और बाजार में कीमतों को नियंत्रित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि सुबह अलग-अलग समय पर कम से कम दो बड़ी नावों का परिचालन कराया जाएगा। वहीं दूसरी ओर से भी नावों की व्यवस्था की गई है, ताकि नवगछिया बाजार में भी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनी रहे। डीएम ने बताया कि क्रूज ऑपरेटर्स को भी परिचालन की अनुमति दी गई है। इसके लिए प्रति यात्री ₹50 किराया तय किया गया है। बाइक और साइकिल के लिए भी अलग दरें निर्धारित की गई हैं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सुरक्षा और सुविधा को लेकर सभी घाटों पर एम्बुलेंस, पीने का पानी, टॉयलेट, साफ-सफाई और कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि शाम 5 बजे के बाद नौका परिचालन पर रोक रहेगी। इसका उद्देश्य यह है कि यदि बीच नदी में कोई नाव खराब हो जाए, तो सूर्यास्त से पहले सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके। डीएम ने दावा किया कि फिलहाल सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं और आने वाले एक माह में स्थिति और बेहतर होगी। भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से आम लोगों की सुविधा के लिए निशुल्क नाव सेवा चलाई जा रही है। इसी बीच नवगछिया इलाके से सब्जी और दूध बेचने के लिए भागलपुर आने वाले किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। किसानों की समस्या को देखते हुए जिला पदाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने विशेष व्यवस्था करने की घोषणा की है। किसानों के लिए दो बड़ी नाव चलाई जाएगी जिलाधिकारी ने बताया कि सुबह के समय किसानों के लिए दो बड़ी नाव चलाई जाएगी, जिससे किसान आसानी से अपनी सब्जी और दूध लेकर भागलपुर आ सकें। खास बात यह है कि यह नाव सेवा पूरी तरह निशुल्क रहेगी। जिला प्रशासन की इस पहल से किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय किसानों ने प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत किया है और कहा कि इससे उनकी रोजमर्रा की परेशानी काफी हद तक कम होगी सरकार की ओर से विशेष व्यवस्था की गई डीएम नवल किशोर चौधरी ने बताया कि नौका परिचालन को लेकर सरकार की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। नवगछिया से भागलपुर आने वाले सब्जी, दूध और केला कारोबारियों के लिए फ्री नाव सेवा शुरू की गई है, ताकि किसान आसानी से अपने उत्पाद भागलपुर बाजार तक पहुंचा सकें और बाजार में कीमतों को नियंत्रित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि सुबह अलग-अलग समय पर कम से कम दो बड़ी नावों का परिचालन कराया जाएगा। वहीं दूसरी ओर से भी नावों की व्यवस्था की गई है, ताकि नवगछिया बाजार में भी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनी रहे। डीएम ने बताया कि क्रूज ऑपरेटर्स को भी परिचालन की अनुमति दी गई है। इसके लिए प्रति यात्री ₹50 किराया तय किया गया है। बाइक और साइकिल के लिए भी अलग दरें निर्धारित की गई हैं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सुरक्षा और सुविधा को लेकर सभी घाटों पर एम्बुलेंस, पीने का पानी, टॉयलेट, साफ-सफाई और कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि शाम 5 बजे के बाद नौका परिचालन पर रोक रहेगी। इसका उद्देश्य यह है कि यदि बीच नदी में कोई नाव खराब हो जाए, तो सूर्यास्त से पहले सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके। डीएम ने दावा किया कि फिलहाल सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं और आने वाले एक माह में स्थिति और बेहतर होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *