पूर्णिया में दो बाइकों की टक्कर, 3 घायल:एक की हालत गंभीर, जीएमसीएच में भर्ती; एक शिवचर्चा में शामिल होने जा रहा था

पूर्णिया में दो बाइकों की टक्कर, 3 घायल:एक की हालत गंभीर, जीएमसीएच में भर्ती; एक शिवचर्चा में शामिल होने जा रहा था

पूर्णिया के सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कचहरी बलुआ के पास आज दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। इस दुर्घटना में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही सरसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेजा। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर 50 फीट तक घिसटते चले गए। घायलों में उफरैल गांव निवासी एक युवक की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर बताई है। अन्य दो घायलों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है। घायल बाइक सवार चलीतर ऋषि ने बताया कि वह बनमनखी में आयोजित एक शिव चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है। पूर्णिया के सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कचहरी बलुआ के पास आज दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। इस दुर्घटना में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही सरसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेजा। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर 50 फीट तक घिसटते चले गए। घायलों में उफरैल गांव निवासी एक युवक की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर बताई है। अन्य दो घायलों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है। घायल बाइक सवार चलीतर ऋषि ने बताया कि वह बनमनखी में आयोजित एक शिव चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *