बलरामपुर में भारत-नेपाल सीमा पर दो गिरफ्तार:पुलिस-एसएसबी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत की संयुक्त कार्रवाई

बलरामपुर में भारत-नेपाल सीमा पर दो गिरफ्तार:पुलिस-एसएसबी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत की संयुक्त कार्रवाई

बलरामपुर। भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसते हुए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट से जुड़े दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पचपेड़वा थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, कांस्टेबल सत्येन्द्र प्रताप सिंह और एसएसबी 50वीं बटालियन की एफ कंपनी त्रिलोकपुर के एसआई/जीडी मंगलाराम चौहान की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान मनोज कुमार यादव (24) पुत्र नरसिंह यादव और विकास (21) पुत्र कमलेश कश्यप के रूप में हुई है। ये दोनों सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-3, लोहिया नगर के निवासी हैं। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। पुलिस और एसएसबी की इस संयुक्त कार्रवाई को सीमा पार से होने वाली अवैध तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *