जमुई में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 3 घायल:देवघर से समस्तीपुर लौटने समय हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर भागा

जमुई में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 3 घायल:देवघर से समस्तीपुर लौटने समय हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर भागा

जमुई में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में देवघर से लौट रहे तीन श्रद्धालु घायल हो गए। जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर महादेव सिमरिया के पास एक ट्रक ने श्रद्धालुओं की कार को टक्कर मार दी। घायलों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और डायल 112 पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान समस्तीपुर जिले के अमृतपुर निवासी 55 वर्षीय उषा देवी, 33 वर्षीय ज्योति शर्मा और 12 वर्षीय अर्थव कुमार के रूप में हुई है। देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे परिजनों ने बताया कि अमृतपुर निवासी उज्ज्वल शर्मा अपने परिवार के साथ झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे। पूजा के बाद सभी लोग रविवार देर रात कार से वापस समस्तीपुर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे महादेव सिमरिया के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार में साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग घायल हो गए। फरार ट्रक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सिकंदरा थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जमुई जिले में पिछले एक महीने के दौरान दो दर्जन से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इन हादसों में आठ से अधिक लोगों की मौत हुई है, जबकि चार दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं से लोगों में चिंता का माहौल है। जमुई में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में देवघर से लौट रहे तीन श्रद्धालु घायल हो गए। जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर महादेव सिमरिया के पास एक ट्रक ने श्रद्धालुओं की कार को टक्कर मार दी। घायलों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और डायल 112 पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान समस्तीपुर जिले के अमृतपुर निवासी 55 वर्षीय उषा देवी, 33 वर्षीय ज्योति शर्मा और 12 वर्षीय अर्थव कुमार के रूप में हुई है। देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे परिजनों ने बताया कि अमृतपुर निवासी उज्ज्वल शर्मा अपने परिवार के साथ झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे। पूजा के बाद सभी लोग रविवार देर रात कार से वापस समस्तीपुर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे महादेव सिमरिया के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार में साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग घायल हो गए। फरार ट्रक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सिकंदरा थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जमुई जिले में पिछले एक महीने के दौरान दो दर्जन से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इन हादसों में आठ से अधिक लोगों की मौत हुई है, जबकि चार दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं से लोगों में चिंता का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *