समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक एनएच-322 पर आज सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसकी हालत बेहद नाजुक है। मृतक की पहचान वैशाली के महिसौर थाना क्षेत्र के चांदसराय के मेहंदी हसन के बेटे मो खुर्शीद (46) और मोहम्मद चांद की बेटी चांदनी (7) के रूप में की गई है। घायल महिला मोहम्मद खुर्शीद की पत्नी रवीना खातून है। जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बकरीद का पर्व मनाने अपने ससुराल दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसरिया गांव जा रहे थे । चकलाल शाही दुर्गा मंदिर के पास ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी। ठोकर लगते ही बाइक असन्तुलित हो गयी । तीनों ट्रक के चक्के के नीचे दब गए। दो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागने में कामयाब हो गया। बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते हैं स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को लेकर समस्तीपुर भेजने की तैयारी में जुट गई है। विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम आक्रोशित लोगों ने चकलाल शाही चौक से समस्तीपुर और हाजीपुर जाने वाली सड़कों को पूरी तरह जाम कर दिया। गाड़ियों की आवाजाही रुक गयी। लोगों ने ट्रक को भी नुकसान पहुंचाया । मौके पर पहुंचे दरोगा सुजीत कुमार और हरीबल्लभ कुमार ने बताया कि पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़े पैमाने पर चांद सराय के लोग और उसके घर वाले पहुंचे। समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक एनएच-322 पर आज सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसकी हालत बेहद नाजुक है। मृतक की पहचान वैशाली के महिसौर थाना क्षेत्र के चांदसराय के मेहंदी हसन के बेटे मो खुर्शीद (46) और मोहम्मद चांद की बेटी चांदनी (7) के रूप में की गई है। घायल महिला मोहम्मद खुर्शीद की पत्नी रवीना खातून है। जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बकरीद का पर्व मनाने अपने ससुराल दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसरिया गांव जा रहे थे । चकलाल शाही दुर्गा मंदिर के पास ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी। ठोकर लगते ही बाइक असन्तुलित हो गयी । तीनों ट्रक के चक्के के नीचे दब गए। दो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागने में कामयाब हो गया। बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते हैं स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को लेकर समस्तीपुर भेजने की तैयारी में जुट गई है। विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम आक्रोशित लोगों ने चकलाल शाही चौक से समस्तीपुर और हाजीपुर जाने वाली सड़कों को पूरी तरह जाम कर दिया। गाड़ियों की आवाजाही रुक गयी। लोगों ने ट्रक को भी नुकसान पहुंचाया । मौके पर पहुंचे दरोगा सुजीत कुमार और हरीबल्लभ कुमार ने बताया कि पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़े पैमाने पर चांद सराय के लोग और उसके घर वाले पहुंचे।


