आरा में ट्रक और पिकअप की टक्कर:हादसे में युवक की मौत, भाई और दोस्त घायल; ड्राइवर पर लापरवाही का लगाया आरोप

आरा में ट्रक और पिकअप की टक्कर:हादसे में युवक की मौत, भाई और दोस्त घायल; ड्राइवर पर लापरवाही का लगाया आरोप

आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान सुढ़नी गांव वार्ड-2 निवासी गुप्तेश्वर चौधरी के पुत्र मोनू चौधरी के रूप में हुई है। हादसे में छोटा भाई चुन्नू चौधरी(20) और दीपू पासवान(17) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास की है।
मौके पर ही तोड़ा दम पिता गुप्तेश्वर चौधरी ने बताया कि सब्जी और फल के कारोबार से जुड़े हैं और उनका अपना पिकअप वाहन है। रविवार की रात मोनू अपने भाई और दोस्त के साथ आरा बाजार समिति से फल लाने जा रहा था। इस दौरान पिकअप सीधे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मोनू की मौके पर ही जान चली गई। घर में मचा कोहराम हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला। परिजनों ने हादसे के लिए ट्रक चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के घर में मातम पसरा है। मां मंजू देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान सुढ़नी गांव वार्ड-2 निवासी गुप्तेश्वर चौधरी के पुत्र मोनू चौधरी के रूप में हुई है। हादसे में छोटा भाई चुन्नू चौधरी(20) और दीपू पासवान(17) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास की है।
मौके पर ही तोड़ा दम पिता गुप्तेश्वर चौधरी ने बताया कि सब्जी और फल के कारोबार से जुड़े हैं और उनका अपना पिकअप वाहन है। रविवार की रात मोनू अपने भाई और दोस्त के साथ आरा बाजार समिति से फल लाने जा रहा था। इस दौरान पिकअप सीधे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मोनू की मौके पर ही जान चली गई। घर में मचा कोहराम हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला। परिजनों ने हादसे के लिए ट्रक चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के घर में मातम पसरा है। मां मंजू देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *