भैरोंसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम:विधायक जनसुनवाई केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

भैरोंसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम:विधायक जनसुनवाई केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति और राजस्थान के तीन बार के मुख्यमंत्री रहे जनसंघ के संस्थापक सदस्य भैरोंसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर विधायक जनसुनवाई केंद्र पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने बताया कि शेखावत ने भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल को संसदीय विचार-विमर्श और चर्चा के उच्च मानकों को बढ़ावा देने के लिए याद किया जाता है। राजस्थान में भाजपा को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही थी। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में काम करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर एक अमिट छाप छोड़ी। देश उनके अनुकरणीय नेतृत्व और राष्ट्र की प्रगति के लिए किए गए अथक प्रयासों के लिए सदैव आभारी रहेगा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विरेंद्र सिंह चौहान, जिला परिषद सदस्य दिलीप सिंह देवड़ा माडाणी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल चारण, जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री, पार्षद प्रवीण राठौड, महामंत्री कैलाश मेघवाल, आईटी सेल शैतानसिंह परमार, सुनील गुप्ता, महेन्द्र सिंह परिहार, दिनेश सिंह जमोतरा, माणक चंद सोनी, हरीश दवे, संजय वर्मा, एडवोकेट अनुराधा सिंह और कांतिलाल सेन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *