हरनाटांड़| जिमरी नौतनवा पंचायत के लोकप्रिय मुखिया थारु कला संस्कृति एवं प्रतिक्षण संस्थान अध्यक्ष स्वर्गीय खूबलाल बड़घड़िया के श्राद्ध एवं ब्रह्मभोज का आयोजन शुक्रवार को उनके पैतृक आवास, ग्राम जिमरी में श्रद्धा एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिमरी नौतनवा पंचायत के मुखिया खूबलाल बड़घड़िया का निधन 06 मई को हो गया था। पंचायत के विकास कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका को लोग आज भी याद कर रहे हैं। श्राद्ध एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम का आयोजन उनके पिता रामजीत बड़घड़िया एवं समस्त बड़घड़िया परिवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि ज्योति नारायण खतईत ने की है। हरनाटांड़| जिमरी नौतनवा पंचायत के लोकप्रिय मुखिया थारु कला संस्कृति एवं प्रतिक्षण संस्थान अध्यक्ष स्वर्गीय खूबलाल बड़घड़िया के श्राद्ध एवं ब्रह्मभोज का आयोजन शुक्रवार को उनके पैतृक आवास, ग्राम जिमरी में श्रद्धा एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिमरी नौतनवा पंचायत के मुखिया खूबलाल बड़घड़िया का निधन 06 मई को हो गया था। पंचायत के विकास कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका को लोग आज भी याद कर रहे हैं। श्राद्ध एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम का आयोजन उनके पिता रामजीत बड़घड़िया एवं समस्त बड़घड़िया परिवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि ज्योति नारायण खतईत ने की है।


