सन 1944 में मुम्बई में हुई भीषण अग्निकांड में एक साथ 66 अग्निक शहीदों को बरौनी फायर स्टेशन द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी। बिहार सरकार के अग्निशमन सप्ताह के तहत अग्निशमन केन्द्र बरौनी में अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी बरौनी जगदीश राम, सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी संजय कुमार एवं सिंटू कुमार के नेतृत्व में बरौनी फायर स्टेशन कर्मियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी। साथ ही दो अस्पतालों में जागरूकता अभियान भी चलाया। जिसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी तथा चांद सूरज अस्पताल पपरौर में अग्निशमन सप्ताह जागरूकता अभियान चलाया गया। वहीं शॉर्ट सर्किट एवं एलपीजी गैस सहित विभिन्न प्रकार के अग्निकांड से बचाव को लेकर स्वास्थ्य कर्मी, सुरक्षा कर्मी एवं आम जनमानस को मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर प्रधान अग्निक राजू रंजन बॉस आदि थे। सन 1944 में मुम्बई में हुई भीषण अग्निकांड में एक साथ 66 अग्निक शहीदों को बरौनी फायर स्टेशन द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी। बिहार सरकार के अग्निशमन सप्ताह के तहत अग्निशमन केन्द्र बरौनी में अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी बरौनी जगदीश राम, सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी संजय कुमार एवं सिंटू कुमार के नेतृत्व में बरौनी फायर स्टेशन कर्मियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी। साथ ही दो अस्पतालों में जागरूकता अभियान भी चलाया। जिसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी तथा चांद सूरज अस्पताल पपरौर में अग्निशमन सप्ताह जागरूकता अभियान चलाया गया। वहीं शॉर्ट सर्किट एवं एलपीजी गैस सहित विभिन्न प्रकार के अग्निकांड से बचाव को लेकर स्वास्थ्य कर्मी, सुरक्षा कर्मी एवं आम जनमानस को मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर प्रधान अग्निक राजू रंजन बॉस आदि थे।


