मुंगेर में ‘जनजातीय गरिमा उत्सव 2026’ शुरू:20 गांवों में लगेंगे शिविर, आयुष्मान-राशन समेत कई योजनाओं का मिलेगा लाभ, DM ने दिए निर्देश

मुंगेर में ‘जनजातीय गरिमा उत्सव 2026’ शुरू:20 गांवों में लगेंगे शिविर, आयुष्मान-राशन समेत कई योजनाओं का मिलेगा लाभ, DM ने दिए निर्देश

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार, मुंगेर जिले में सोमवार को जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस उत्सव का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति समुदाय को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें लाभान्वित करना है। यह अभियान 18 मई से 25 मई तक जिले के चयनित क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा।समाहरणालय सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीणीकर, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह और नोडल पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। योजनाओं का त्वरित लाभ उपलब्ध कराया जाएगा
इस अवसर पर अधिकारियों ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान के तहत हवेली खड़गपुर, बरियारपुर और धरहरा प्रखंड के 20 चयनित गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों में विशेष शिविरों का आयोजन कर पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि इन शिविरों में आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, राशन कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड, वन अधिकार अधिनियम के तहत भूमि पट्टा, प्रधानमंत्री जन धन योजना और जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक सेवाओं का निष्पादन किया जाएगा। समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा
जिलाधिकारी ने जोर दिया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा। उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँच सके। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार, मुंगेर जिले में सोमवार को जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस उत्सव का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति समुदाय को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें लाभान्वित करना है। यह अभियान 18 मई से 25 मई तक जिले के चयनित क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा।समाहरणालय सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीणीकर, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह और नोडल पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। योजनाओं का त्वरित लाभ उपलब्ध कराया जाएगा
इस अवसर पर अधिकारियों ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान के तहत हवेली खड़गपुर, बरियारपुर और धरहरा प्रखंड के 20 चयनित गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों में विशेष शिविरों का आयोजन कर पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि इन शिविरों में आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, राशन कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड, वन अधिकार अधिनियम के तहत भूमि पट्टा, प्रधानमंत्री जन धन योजना और जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक सेवाओं का निष्पादन किया जाएगा। समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा
जिलाधिकारी ने जोर दिया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा। उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँच सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *