Tri Series Schedule: IPL 2026 के बाद श्रीलंका ए और अफ़ग़ानिस्तान ए से वनडे ट्राई सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, देखें पूरा शेड्यूल

Tri Series Schedule: IPL 2026 के बाद श्रीलंका ए और अफ़ग़ानिस्तान ए से वनडे ट्राई सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, देखें पूरा शेड्यूल

India A, Sri Lanka A, Afghanistan A ODI Tri-Series Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के ठीक बाद इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच वनडे ट्राई-सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज 9 से 21 जून के बीच खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। मुंबई इंडियंस (MI) के खब्बू बल्लेबाज तिलक वर्मा को टीम का कप्तान बनाया गया है।

कब, कौन किस से भिड़ेगा

इस ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला 9 जून को इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 11 जून को इंडिया ए का सामना अफगानिस्तान-ए से होगा। 13 जून को अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए भिड़ेंगे। वहीं 15 जून को भारत के सामने एक बार फिर मेजबान श्रीलंका होगा। इसके बाद 17 जून को अफगानिस्तान से भारतीय टीम की एक बार फिर भिड़ंत होगी। 19 जून को अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए भिड़ेंगे। फाइनल मैच 1 जून को आयोजित होगा।

ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज 2026 का पूरा शेड्यूल

तारीख मुकाबला
9 जून भारत-ए vs श्रीलंका-ए
11 जून भारत-ए vs अफगानिस्तान-ए
13 जून अफगानिस्तान-ए vs श्रीलंका-ए
15 जून भारत-ए vs श्रीलंका-ए
17 जून भारत-ए vs अफगानिस्तान-ए
19 जून अफगानिस्तान-ए vs श्रीलंका-ए
21 जून फाइनल

टीम में इस खिलाड़ियों को मिली जगह

राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग को टीम का उपकप्तान चुना गया है। इसके अलावा इंडिया ए टीम में वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को मौका दिया गया है। गेंदबाजी विभाग को मजबूती देने के लिए अंशुल कंबोज, अरशद खान, युद्धवीर सिंह और यश ठाकुर को शामिल किया गया है। स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी विप्राज निगम और हर्ष दुबे संभालेंगे, जबकि दूसरे विकेटकीपर के रूप में कुमार कुशाग्र को टीम में जगह मिली है। मध्यक्रम को और मजबूत बनाने के लिए आयुष बडोनी और निशांत सिंधु को भी टीम में शामिल किया गया है।

वैभव ने आईपीएल में किया है प्रभावित

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा है। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने अब तक 11 मैचों में 440 रन बना लिए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है।

ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का स्क्वाड: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *