‘पेड़ और पौधे हमारे जीवन का आधार’:कटिहार रेल मंडल में प्लांटेशन प्रोग्राम, DRM निवेदिता नरह ने लगाए पौधे

‘पेड़ और पौधे हमारे जीवन का आधार’:कटिहार रेल मंडल में प्लांटेशन प्रोग्राम, DRM निवेदिता नरह ने लगाए पौधे

कटिहार रेल मंडल के साहबपारा स्थित ‘सिल्वर बेल्स प्राइमरी स्कूल’ में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह स्कूल रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की अध्यक्षा और डीआरएम निवेदिता नरह ने की। इस अभियान के तहत रेलवे महिला समिति द्वारा स्कूल परिसर में 50 से अधिक शोभायमान पौधे लगाए गए। प्ले वर्ग और अन्य कक्षाओं के छोटे बच्चों ने भी मिट्टी में पौधे रोपे। बच्चों ने पौधे लगाने के साथ-साथ भविष्य में उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया। पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार – डीआरएम निवेदिता नरह कटिहार रेलमंडल की रेल महिला समिति अध्यक्षा और डीआरएम निवेदिता नरह ने कहा, “पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। बच्चों को इस अभियान से जोड़ने का मुख्य उद्देश्य उनमें बचपन से ही प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना जगाना है। ये नन्हे पौधे बच्चों की तरह ही बड़े होकर इस परिसर को हरा-भरा बनाएंगे।” इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में रेलवे महिला समिति की पूरी टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर संगठन की सचिव मंजरी पाल, कोषाध्यक्ष शिल्पी मंडल, संयुक्त सचिव सुधा कुमारी और स्कूल प्रभारी अंजना रावत मुख्य रूप से उपस्थित थीं। इनके अलावा, संगठन की सदस्याओं में मोनालिसा, मधु मालती, आभा सिंह, ज्योति झा, प्रियंका कुमारी, शुभागत और स्कूल की प्राचार्या रीता चौधरी सहित रेलवे महिला समिति की कई अन्य महिलाओं ने भी इस हरित अभियान में योगदान दिया। कटिहार रेल मंडल के साहबपारा स्थित ‘सिल्वर बेल्स प्राइमरी स्कूल’ में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह स्कूल रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की अध्यक्षा और डीआरएम निवेदिता नरह ने की। इस अभियान के तहत रेलवे महिला समिति द्वारा स्कूल परिसर में 50 से अधिक शोभायमान पौधे लगाए गए। प्ले वर्ग और अन्य कक्षाओं के छोटे बच्चों ने भी मिट्टी में पौधे रोपे। बच्चों ने पौधे लगाने के साथ-साथ भविष्य में उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया। पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार – डीआरएम निवेदिता नरह कटिहार रेलमंडल की रेल महिला समिति अध्यक्षा और डीआरएम निवेदिता नरह ने कहा, “पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। बच्चों को इस अभियान से जोड़ने का मुख्य उद्देश्य उनमें बचपन से ही प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना जगाना है। ये नन्हे पौधे बच्चों की तरह ही बड़े होकर इस परिसर को हरा-भरा बनाएंगे।” इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में रेलवे महिला समिति की पूरी टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर संगठन की सचिव मंजरी पाल, कोषाध्यक्ष शिल्पी मंडल, संयुक्त सचिव सुधा कुमारी और स्कूल प्रभारी अंजना रावत मुख्य रूप से उपस्थित थीं। इनके अलावा, संगठन की सदस्याओं में मोनालिसा, मधु मालती, आभा सिंह, ज्योति झा, प्रियंका कुमारी, शुभागत और स्कूल की प्राचार्या रीता चौधरी सहित रेलवे महिला समिति की कई अन्य महिलाओं ने भी इस हरित अभियान में योगदान दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *