तूफान से सड़क पर गिरा पेड़, बस पलटी:श्योपुर में 16 यात्री घायल, बड़ौदा-रतोदन मार्ग पर हादसा

तूफान से सड़क पर गिरा पेड़, बस पलटी:श्योपुर में 16 यात्री घायल, बड़ौदा-रतोदन मार्ग पर हादसा

जिले में बड़ौदा-रतोदन मार्ग पर शनिवार शाम एक यात्री बस के पलटने से 16 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना तेज तूफान के कारण सड़क पर अचानक पेड़ गिरने से हुई, जिसके बाद बस अनियंत्रित हो गई। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक, बस क्रमांक एमपी-31 पी-0145 बड़ौदा से रतोदन की तरफ जा रही थी। शनिवार शाम करीब 6 बजे महाराजपुरा रोड पर रतोदन गांव से लगभग एक किलोमीटर पहले यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों और बस में सवार यात्रियों ने बताया कि आंधी-तूफान की वजह से अचानक एक पेड़ सड़क पर आ गिरा। ड्राइवर ने बस को बचाने के लिए जैसे ही अचानक ब्रेक लगाए, गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। कंडक्टर सहित 16 यात्री हुए घायल हादसे में बस के कंडक्टर गिर्राज वैष्णव (निवासी सुबकरा) सहित कुल 16 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में अभिषेक (पांडोला), जुगराज (हीरापुर), रामसिया आदिवासी, रविना, मीना आदिवासी, महावीर आदिवासी (आवदा), रेशमा, राजन्ती (मसावनी), मालती आदिवासी (रतोदन), सरिता (भूरवाड़ा), आरती आदिवासी, लालवीर आदिवासी, मौसम, कोमल आदिवासी (सुबकरा) और राजेंद्र (इंद्रपुरा) शामिल हैं। ग्रामीणों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल, सभी सुरक्षित दुर्घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला और तुरंत बड़ौदा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर के मुताबिक, गनीमत यह रही कि किसी भी घायल यात्री की हालत गंभीर नहीं है। पुलिस ने हादसे का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *