एमपी में 3 IAS अफसरों के तबादले:संजय कुमार शुक्ल को गृह विभाग, शिवशेखर शुक्ला सामान्य प्रशासन विभाग में किया पदस्थ

एमपी में 3 IAS अफसरों के तबादले:संजय कुमार शुक्ल को गृह विभाग, शिवशेखर शुक्ला सामान्य प्रशासन विभाग में किया पदस्थ

राज्य शासन ने बुधवार रात 3 आईएएस अफसरों के तबादले आदेश जारी किए हैं। अपर मुख्य सचिव साामान्य प्रशासन विभाग संजय कुमार शुक्ल को अपर मुख्य सचिव गृह विभाग, विमानन विभाग (अतिरिक्त प्रभार) पर नियुक्त किया है। वहीं, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग शिवशेखर शुक्ला को अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थापना किया है। वहीं, अपर सचिव मुख्यमंत्री तथा प्रबंध संचालक राज्य कृषि उद्योग विकास निगम अरविंद कुमार दुबे को संचालक जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *