औरैया के होमगंज स्थित पोरवाल धर्मशाला में व्यापारी शहीद स्मृति दिवस मनाया गया। जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई ‘बबलू’ के नेतृत्व में व्यापारियों ने स्वर्गीय पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत हुए व्यापारियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर महामंत्री स्वतंत्र अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में व्यापारिक हितों के लिए विभिन्न आंदोलनों में कई व्यापारियों ने अपना बलिदान दिया है। उनकी स्मृति में प्रत्येक वर्ष 26 मई को व्यापारी शहीद दिवस मनाया जाता है। दिबियापुर नगर इकाई के नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ‘पैराडाइज’ ने कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों के लिए सदैव तत्पर है और किसी भी कीमत पर उनका उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई ‘बबलू’ ने दिबियापुर की व्यापारिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले वरिष्ठ व्यापारी राजेश पोरवाल ‘आराधना’ को जिला उपाध्यक्ष घोषित किया। इस अवसर पर शहर के कई वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित भी किया गया, जिनमें ओम प्रकाश अग्रवाल, राशिद भाई, सतीश वर्मा, रानू अवस्थी, रामू गुप्ता किराना वाले, अजय गुप्ता ‘पैराडाइज’ और गुरमीत सिंह कालरा शामिल थे। उन्हें माला, पट्टिका और प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। इस मौके पर महामंत्री स्वतंत्र अग्रवाल, रामकुमार बिश्नोई, मलखान सिंह वर्मा, अमर बिश्नोई, सतीश वर्मा, वरिष्ठ व्यापारी नेता के.के. चतुर्वेदी, अजय गुप्ता ‘पैराडाइज’, राजेश पोरवाल, प्रदीप गुप्ता, रानू अवस्थी, मंजुल पांडे, मनीष गुप्ता, गोपाल दुबे, गुरमीत सिंह कालरा, आरती नंदन तिवारी, मयंक शुक्ला एडवोकेट, दीपक पुरवार, रानू पांडे, माधव तिवारी, रामू गुप्ता, रमन मिश्रा, रितेश गुप्ता, अभय गुप्ता, रजत पांडे, आकाश गुप्ता, माधवराव मराठा, नितिन अग्रवाल, अचिन पुरवार, राजू पुरवार, जुग्गीलाल वर्मा, अरुण अग्रवाल और आदित्य बिश्नोई सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।


