सिंगरौली जिले के जियावान थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ट्रैक्टर जब्त किया और आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान, पुलिस ने बिना नंबर के एक सोनालिका कंपनी के ट्रैक्टर को संदिग्ध अवस्था में देखा। जांच करने पर उसमें अवैध रूप से रेत भरी पाई गई। मौके पर ही ट्रैक्टर को जब्त किया पुलिस ने मौके पर ही ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। जब्त ट्रैक्टर और रेत की अनुमानित कीमत 4 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। ट्रैक्टर चालक की पहचान रजनीश कोल (26), पिता मदन कोल, निवासी गड़हारा, थाना जियावान के रूप में हुई है। आरोपी रजनीश कोल के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस और 4/21 खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जब्त ट्रैक्टर को जियावान थाना परिसर में खड़ा कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। टीआई ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी जियावान थाना प्रभारी शेषनारायण द्विवेदी ने बताया कि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


