जमुई में ट्रैक्टर ने युवक को टक्कर मारी, घायल:बाइक खड़ी कर किसी का इंतजार कर रहा था, सदर अस्पताल में एडमिट

जमुई में ट्रैक्टर ने युवक को टक्कर मारी, घायल:बाइक खड़ी कर किसी का इंतजार कर रहा था, सदर अस्पताल में एडमिट

जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना खैरमा गांव के समीप हुई। घायल युवक की पहचान बरहट प्रखंड के सलैया निवासी अशोक यादव के रूप में हुई है। अशोक यादव अपनी बाइक खड़ी कर किसी का इंतजार कर रहा था, तभी मलयपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सड़क पर गिरा अशोक यादव ने बताया कि वह निजी कार्य से जमुई जा रहा था और खैरमा के पास उसने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी की थी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायल को उठाया और अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक हादसे के तुरंत बाद वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश देखा गया। आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है, खासकर पास के बाइक शोरूम में लगे कैमरों को खंगाला जा रहा है, ताकि ट्रैक्टर और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपी चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की समस्या को उजागर करती है, जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना खैरमा गांव के समीप हुई। घायल युवक की पहचान बरहट प्रखंड के सलैया निवासी अशोक यादव के रूप में हुई है। अशोक यादव अपनी बाइक खड़ी कर किसी का इंतजार कर रहा था, तभी मलयपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सड़क पर गिरा अशोक यादव ने बताया कि वह निजी कार्य से जमुई जा रहा था और खैरमा के पास उसने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी की थी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायल को उठाया और अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक हादसे के तुरंत बाद वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश देखा गया। आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है, खासकर पास के बाइक शोरूम में लगे कैमरों को खंगाला जा रहा है, ताकि ट्रैक्टर और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपी चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की समस्या को उजागर करती है, जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *