नालंदा में शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने फास्ट फूड के ठेले में टक्कर मार दी। हादसे में दुकानदार घायल हो गया। ग्राहकों ने भागकर अपनी जान बचाई। डायल-112 की टीम ने घायल को सदर अस्पताल में एडमिट कराया। इस बीच ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के रानाबीघा की है। घायल बंटी के पिता सुजीत कुमार ने बताया कि मेरा बेटा सड़क से थोड़ा नीचे गली के रास्ते में अपना ठेला लगाकर अंडा-चाऊमीन बेच रहा था। इस बीच बिहारशरीफ की तरफ जा रहा एक खाली ट्रैक्टर अचानक बेकाबू हो गया। सीधे सड़क से नीचे उतरा और ठेले पर चढ़ गया। ठेले के पास फास्ट फूड खा रहे ग्राहक तो इधर-उधर भाग निकले, लेकिन बंटी बुरी तरह से इसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ठेला पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। छानबीन में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही दीपनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ठेला ट्रैक्टर में इतनी बुरी तरह फंसा हुआ है था कि गाड़ी अपनी जगह से हिल भी नहीं पा रहा था। हालांकि काफी प्रयास के बाद पुलिस ने ठेले को काटकर बाहर निकाला और ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले गई। वहीं, इस संबंध में दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। वाहन नंबर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। नालंदा में शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने फास्ट फूड के ठेले में टक्कर मार दी। हादसे में दुकानदार घायल हो गया। ग्राहकों ने भागकर अपनी जान बचाई। डायल-112 की टीम ने घायल को सदर अस्पताल में एडमिट कराया। इस बीच ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के रानाबीघा की है। घायल बंटी के पिता सुजीत कुमार ने बताया कि मेरा बेटा सड़क से थोड़ा नीचे गली के रास्ते में अपना ठेला लगाकर अंडा-चाऊमीन बेच रहा था। इस बीच बिहारशरीफ की तरफ जा रहा एक खाली ट्रैक्टर अचानक बेकाबू हो गया। सीधे सड़क से नीचे उतरा और ठेले पर चढ़ गया। ठेले के पास फास्ट फूड खा रहे ग्राहक तो इधर-उधर भाग निकले, लेकिन बंटी बुरी तरह से इसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ठेला पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। छानबीन में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही दीपनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ठेला ट्रैक्टर में इतनी बुरी तरह फंसा हुआ है था कि गाड़ी अपनी जगह से हिल भी नहीं पा रहा था। हालांकि काफी प्रयास के बाद पुलिस ने ठेले को काटकर बाहर निकाला और ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले गई। वहीं, इस संबंध में दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। वाहन नंबर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


