लखनऊ में फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर ने मारी टक्कर:तीन वाहन आपस में भिड़े; दो घायल, 30 मिनट तक लगा जाम

लखनऊ में फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर ने मारी टक्कर:तीन वाहन आपस में भिड़े; दो घायल, 30 मिनट तक लगा जाम

लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित खुर्रमनगर फ्लाईओवर पर शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दो लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों के एयरबैग खुल गए और वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कल्याणपुर निवासी राजेश तिवारी अपनी वैगनआर कार से टेढ़ी पुलिया से मुंशी पुलिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वैगनआर अनियंत्रित होकर आगे बढ़ी और पीछे से आ रही आर्टिगा कार भी हादसे की चपेट में आ गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। इसके चलते फ्लाईओवर पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात सामान्य कराया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *