Tourism बनेगा Economic Growth का इंजन, हर राज्य विकसित करे एक ‘वर्ल्ड क्लास’ डेस्टिनेशन– NITI Aayog

Tourism बनेगा Economic Growth का इंजन, हर राज्य विकसित करे एक ‘वर्ल्ड क्लास’ डेस्टिनेशन– NITI Aayog

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने शुक्रवार को भारत के पर्यटन क्षेत्र को वैश्विक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक महत्वपूर्ण विजन साझा किया। उन्होंने राज्यों से अपील की है कि वे कम से कम एक ऐसा पर्यटन स्थल विकसित करें जो विश्वस्तरीय (World-Class) मानकों पर खरा उतरता हो। बेरी ने जोर देकर कहा कि केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ाना काफी नहीं है, बल्कि उनके ठहरने की अवधि (Stay duration) बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Putin से पहले भारत आ सकते हैं Ukraine के राष्ट्रपति, Zelensky के करीबी ने दिल्ली में Jaishankar और Doval से की मुलाकात

 

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, डेटा आधारित नीतिगत निर्णय और बुनियादी ढांचे में सुधार पर अधिक जोर देने की जरूरत है।
बेरी ने कहा, “इसके साथ, घरेलू जागरूकता बढ़ाने और वैश्विक स्तर पर भारत के पर्यटन क्षेत्र का आकर्षण बढ़ाने के लिए एकीकृत मंच विकसित करने के प्रयास सराहनीय हैं।”

इसे भी पढ़ें: Matka King Review: सत्ता, जोखिम और वफादारी की जंग में विजय वर्मा का ‘राजसी’ प्रदर्शन

इस अवसर पर उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। इनमें एयरबीएनबी, अतिथि फाउंडेशन, इंडियन स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी (आईएसपीपी), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट (आईआईटीटीएम) और इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) शामिल थे।
इस अवसर पर सरकार, उद्योग और ज्ञान साझेदारों के बीच सहयोग को भारत के पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *