भिवानी जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी टीचर मनीषा मौत मामले में रविवार को गांव में पंचायत होगी। जिसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी। परिवार व अन्य लोगों की मांग है कि यह स्पष्ट किया जाए कि सीबीआई की जांच कहां तक पहुंची। वहीं इतना समय होने के बाद भी सीबीआई द्वारा खुलासा नहीं किया जा रहा। वह जल्दी से जल्दी की जाए। इसके बाद 24 मई को गांव में पंचायत की जाएगी। जिसमें यह फैसला लिया जाएगा कि आगे क्या कदम उठाने हैं, क्योंकि करीब 2 महीने पहले भिवानी में गांव ढाणी लक्ष्मण से लेकर भिवानी तक पैदल यात्रा निकाली थी। उस समय 24 मई तक खुलासे की मांग की गई थी और अल्टीमेटम दिया गया था। जो अब पूरा होने जा रहा है। इसलिए अब 24 मई को गांव ढाणी लक्ष्मण में होने वाली पंचायत को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। कॉलेज में दाखिले के लिए निकली थी
बता दें कि 11 अगस्त 2025 को गांव ढ़ाणी लक्ष्मण निवासी मनीषा घर से प्ले स्कूल में पढ़ाने के लिए गई थी। वहां से कॉलेज में दाखिले के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। वहीं परिवार वालों ने उसकी सूचना पुलिस को दी। 13 अगस्त को उसका शव खेतों में बरामद हुआ था। जिसे पुलिस ने सुसाइड बताया, जबकि परिवार व अन्य लोग हत्या मन रहे हैं। वहीं इसके बाद विभिन्न खाप पंचायतें हुई तथा मामला सीबीआई को सौंप दिया गया। 2025 में 3 सितंबर को सीबीआई ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी, लेकिन अभी तक मामले में क्या प्रोगेस हुई है, इस बात का पता सीबीआई के अलावा किसी को नहीं है। अब लोग सीबीआई जांच में क्या मिला है, इस बात को जानना चाहते है।


