किशनगंज जिले में शनिवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं और कड़कती बिजली के साथ हुई मूसलाधार बारिश से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। शाम होते ही आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। देर रात अचानक बारिश शुरू हुई, जो कुछ देर तक लगातार जारी रही। इस दौरान बिजली की तेज गर्जना भी सुनाई दी, जिससे कुछ समय के लिए लोगों में दहशत का माहौल बन गया। डालियां टूटकर सड़कों पर गिरी बारिश के कारण देर रात सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई। कुछ इलाकों में तेज हवा के चलते पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, हालांकि किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। आकाशीय बिजली गिरने की आशंका मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में जिले के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें, पेड़ों के नीचे शरण न लें और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। किशनगंज जिले में शनिवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं और कड़कती बिजली के साथ हुई मूसलाधार बारिश से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। शाम होते ही आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। देर रात अचानक बारिश शुरू हुई, जो कुछ देर तक लगातार जारी रही। इस दौरान बिजली की तेज गर्जना भी सुनाई दी, जिससे कुछ समय के लिए लोगों में दहशत का माहौल बन गया। डालियां टूटकर सड़कों पर गिरी बारिश के कारण देर रात सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई। कुछ इलाकों में तेज हवा के चलते पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, हालांकि किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। आकाशीय बिजली गिरने की आशंका मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में जिले के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें, पेड़ों के नीचे शरण न लें और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।


