Top Gainers and Losers: एथर एनर्जी और वैबको इंडिया समेत इन शेयरों में आज भारी तेजी, उधर लुढ़क गए ये 10 स्टॉक्स

Top Gainers and Losers: एथर एनर्जी और वैबको इंडिया समेत इन शेयरों में आज भारी तेजी, उधर लुढ़क गए ये 10 स्टॉक्स

Top Gainers and Losers: भारतीय शेयर बाजार आज सोमवार को बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। सोमवार दोपहर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 0.29 फीसदी या 217 अंक की बढ़त के साथ 78,724 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.28 फीसदी या 68 अंक की बढ़त के साथ 24,423 पर ट्रेड करता दिखा। एनएसई पर ट्रे़डेड 3,364 शेयरों में से 1390 शेयर हरे निशान पर, 1860 शेयर लाल निशान पर और 120 शेयर बिना किसी बदलाव के ट्रेड करते दिखे। आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी मीडिया और निफ्टी पीएसयू बैंक सेक्टर में देखने को मिली। आइए जानते हैं कि आज किन शेयरों में अच्छी तेजी और किन शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

इन शेयरों में आई अच्छी तेजी

  1. त्रिवेणी टर्बाइन का शेयर 14.59 फीसदी की तेजी के साथ 589.80 रुपये पर ट्रेड करता दिखा।
  2. क्वालिटी वॉल्स का शेयर 8.15% बढ़कर 28.14 रुपये पर ट्रेड करता दिखा।
  3. ज्योति CNC ऑटोमेशन का शेयर 6.30% बढ़कर 751.8 पर पहुंच गया।
  4. एथर एनर्जी का शेयर 5.89% बढ़कर 901.05 रुपये पर पहुंच गया।
  5. वैबको इंडिया का शेयर 5.58% बढ़कर 15,309 पर पहुंच गया।
  6. ग्रेफाइट इंडिया का शेयर 5.26% बढ़कर 714.9 रुपये पर पहुंचा।
  7. श्नाइडर का शेयर 5% बढ़कर 1,088 रुपये पर पहुंच गया।
  8. सीईएससी का शेयर 4.59% बढ़कर 179.35 रुपये पर पहुंच गया।
  9. बलरामपुर चीनी का शेयर 4.58% बढ़कर 508.25 रुपये पर पहुंचा गया।
  10. जी एंटरटेनमेंट का शेयर 4.35% बढ़कर 84.56 रुपये पर पहुंच गया।
PC: NSE
NSE

इन शेयरों में आई गिरावट

  1. इंडियन एनर्जी एक्सचेंज का शेयर 7.57% गिरकर 125.54 रुपये रह गया।
  2. गुजरात मिनरल डेवलपमेंट का शेयर 5.83% गिरकर 693.95 रुपये रह गया।
  3. रिलायंस इंफ्रा का शेयर 5% गिरकर 82.79 रुपये रह गया।
  4. सुवेन फार्मा का शेयर 4.50% गिरकर 373 रुपये रह गया।
  5. इन्वेंचुरस नॉलेज का शेयर 4.27% गिरकर 1,435 रुपये रह गया।
  6. टाटा टेलीसर्विसेज का शेयर 3.68% गिरकर 44 रुपये रह गया।
  7. आधार हाउसिंग फाइनेंस का शेयर 3.61% गिरकर 478.55 रुपये रह गया।
  8. आलोक इंडस्ट्रीज का शेयर 3.36% गिरकर 13.81 रुपये रह गया।
  9. ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का शेयर 3.26% गिरकर 39.49 रुपये रह गया।
  10. केईसी इंटरनेशनल का शेयर 3.26% गिरकर 561.15 रुपये रह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *