भरे मैदान में फैन ने किया टोटका, उधर Lalit Modi ने खोल दिया IPL में ‘काले जादू’ का 15 साल पुराना राज!

भरे मैदान में फैन ने किया टोटका, उधर Lalit Modi ने खोल दिया IPL में ‘काले जादू’ का 15 साल पुराना राज!

IPL 2026, Lalit Modi Black Magic Claim: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में सिर्फ चौके-छक्कों की ही नहीं, बल्कि अब ‘काले जादू’ की भी चर्चा शुरू हो गई है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मैच के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। अब इस विवाद में पूर्व IPL कमिश्नर ललित मोदी भी कूद पड़े हैं और उन्होंने एक चौंकाने वाला दावा किया है।

ये है पूरा काले जादू वाला मामला

19 अप्रैल को SRH और CSK के बीच मैच चल रहा था। चेन्नई को जीत के लिए 194 रन चाहिए थे और शिवम दुबे क्रीज पर खतरनाक नजर आ रहे थे। तभी कैमरे में एक सनराइजर्स (SRH) फैन कैद हुआ, जो हाथ में नींबू लेकर कुछ मंत्र बुदबुदा रहा था और उसे मैदान की तरफ घुमा रहा था। हैरानी की बात यह रही कि ठीक उसी के कुछ सेकंड बाद साकिब हुसैन की गेंद पर शिवम दुबे बोल्ड हो गए। यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, लोगों ने इसे ‘ब्लैक मैजिक’ कहना शुरू कर दिया।

ललित मोदी का बड़ा खुलासा

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि CSK ने इसकी शिकायत IPL कमेटी से की है। ललित मोदी ने इस लेटर को तो नकली (Fake) बताया, लेकिन उन्होंने एक पुरानी कहानी सुनाकर सबको चौंका दिया।

मोदी ने कहा, ‘मुझे याद है, 2011 के सीजन में एक टीम मालिक ने विपक्षी टीम के ड्रेसिंग रूम में जाकर ठीक ऐसा ही कुछ किया था। मेरे पास इसके पक्के सबूत थे और मैंने उस वक्त दूसरी टीम के मालिक को आगाह भी किया था। मैं इन सब हरकतों का खुलासा अपनी आने वाली फिल्म या टीवी सीरीज में करूंगा।’

मैच का रोमांच और वो जादुई पल

CSK ने शुरुआत तो धमाकेदार की थी और पावरप्ले में 76 रन ठोक दिए थे, लेकिन मिडिल ओवर्स में SRH के गेंदबाजों ने शिकंजा कस लिया। शिवम दुबे का विकेट गिरना मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट था। आखिरी ओवर में प्रफुल्ल हिंगे ने दबाव के बावजूद शानदार गेंदबाजी की और चेन्नई को 184 रन पर रोककर हैदराबाद को एक यादगार जीत दिला दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *